Wednesday, October 2, 2024

नोएडा में पुलिस ने 33 शातिर बदमाशों को किया गिरफ्तार, अवैध हथियार, मादक पदार्थ, बाइक व मोबाइल बरामद

नोएडा। गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट पुलिस ने विशेष अभियान के तहत 24 घंटे के अंदर विभिन्न जगहों से 33 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने अवैध हथियार, मादक पदार्थ, चोरी के मोबाइल फोन व बाइक समेत अन्य सामान बरामद किया है।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

 

थाना एक्सप्रेस-वे पुलिस 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी के 12 मोबाइल फोन तथा चोरी की 2 मोटरसाइकिल बरामद किया है। थाना एक्सप्रेसवे के प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि थाना पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस व गोपनीय सूचना की सहायता से थाना क्षेत्र के रेनवो फार्म हाउस के पास सेक्टर-135 के पास से 4 अभियुक्त दीपक चौहान पुत्र सुशील चौहान, अमित चौहान पुत्र सुभाष चौहान, विक्की सिंह पुत्र लाल सिंह तथा सिराजुल खान पुत्र आलम खान को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि अभियुक्तों के कब्जे से चोरी के 12 मोबाइल फोन व चोरी की 2 मोटरसाइकिल बरामद की गयी है।

 

 

थाना फेस-दो के प्रभारी निरीक्षक विंध्याचल तिवारी ने बताया कि एक सूचना के आधार पर आकाश नामक युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से 650 ग्राम गांजा बरामद किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि उपनिरीक्षक राधेश सक्सेना ने कुमार अजीत को गिरफ्तार कर उसके पास से एक चाकू बरामद किया है।

 

 

उन्होंने बताया कि उप निरीक्षक प्रदीप कुमार ने एक सूचना के आधार पर मनोज कुमार मौर्य को गिरफ्तार कर उसके पास से 500 ग्राम गांजा बरामद किया है। इसके अलावा उपनिरीक्षक अमित बालियान ने एक रोहित को गिरफ्तार कर उसके पास से एक चाकू बरामद किया है।

 

 

थाना सेक्टर-63 के प्रभारी निरीक्षक अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि थाना पुलिस ने सोनू नामक युवक को गिरफ्तार कर इसके पास से एक अवैध चाकू बरामद किया है। एक अन्य मामले में थाना पुलिस ने अजीत और रविंद्र को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने दो चाकू तथा एक ऑटो रिक्शा बरामद किया है।

 

 

थाना एक्सप्रेसवे के प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि एक सूचना के आधार पर थाना पुलिस ने रिंकू पुत्र राजेंद्र को गिरफ्तार एक देसी तमंचा और कारतूस बरामद किया है। पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि यह लूटपाट  करने की नीयत से घूम रहा था। थाना प्रभारी ने बताया कि एक अन्य मामले में थाना पुलिस ने इरफान खान पुत्र निसार अहमद को गिरफ्तार किया है। तलाशी लेने पर इसके पास से एक देसी तमंचा और कारतूस मिला है।

 

थाना सेक्टर-20 के प्रभारी निरीक्षक डीपी शुक्ल ने बताया कि उप निरीक्षक अनूप प्रताप सिंह ने एक सूचना के आधार पर नीरज नामक बदमाश को गिरफ्तार किया है। इसके पास से देसी तमंचा और कारतूस बरामद हुआ है। उन्होंने बताया कि एक अन्य मामले में उप निरीक्षक प्रदीप द्विवेदी ने निठारी गांव के पास से नेपाल पुत्र अनिल सरकार को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने एक चाकू बरामद किया है। उन्होंने बताया कि एक अन्य मामले में उप निरीक्षक विपिन कुमार बघेल ने वीर सिंह को गिरफ्तार कर उसके पास से 44 पव्वा देसी शराब बरामद किया है। उन्होंने बताया कि उप निरीक्षक लाखन सिंह ने शिवेंद्र कुमार उर्फ पंकज को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने 1 किलो 300 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। उपनिरीक्षक राहुल शर्मा ने एक सूचना के आधार पर अजहर को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने 24 बोतल चंडीगढ़ मार्का अवैध शराब बरामद किया है।

 

 

थाना सेक्टर-24 के प्रभारी निरीक्षक ध्रुव भूषण दुबे ने बताया कि उप निरीक्षक विनोद कुमार ने एक सूचना के आधार पर अजय पुत्र जय सिंह को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने 1 किलो 250 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। उन्होंने बताया कि एक सूचना के आधार पर शाहरुख पुत्र फकरुद्दीन को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने 25 पव्वा अवैध शराब बरामद किया है। उपनिरीक्षक रवि कुमार ने एक सूचना के आधार पर मोहम्मद अरशद को गिरफ्तार कर इसके पास से 28 पव्वा अवैध शराब बरामद किया है।
थाना सेक्टर-39 के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि उप निरीक्षक संजीव सिंह ने ए अमन को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने एक चाकू बरामद किया है।

 

थाना सेक्टर-49 के प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार सैनी ने बताया कि उप निरीक्षक विपिन कुमार ने नौशाद को गिरफ्तार कर उसके पास से 90 पव्वा अवैध देशी शराब बरामद किया है। उपनिरीक्षक विनय बहादुर ने एक सूचना के आधार पर इमरान को गिरफ्तार कर उसके पास से 2 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है।

 

थाना सेक्टर-113 पुलिस ने सोनी चौधरी को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने 1 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। थाना पुलिस ने अनिल को गिरफ्तार कर उसके पास से 30 पव्वा देसी शराब बरामद किया है। एक अन्य मामले में थाना पुलिस में अभय दुबे को गिरफ्तार कर उसके पास से 1 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। उपनिरीक्षक राम सुरेश ने एक सूचना के आधार पर नूर हुसैन को गिरफ्तार कर उसके पास से 44 पव्वा शराब तथा एक अवैध चाकू बरामद किया है। उन्होंने बताया कि उप निरीक्षक सुमित कुमार ने वाकर अली को गिरफ्तार पर उसके पास से 40 पव्वा देसी शराब बरामद व एक अवैध चाकू बरामद किया है।

 

थाना ईकोटेक-प्रथम पुलिस ने एक सूचना के आधार पर बीपी नागर को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि उनके पास से पुलिस ने एक पिस्तौल तथा दो कारतूस बरामद किया है।

 

थाना कासना के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि थाना पुलिस में सुनील पुत्र सुभाष को गिरफ्तार किया है। इसके पास से 40 पव्वा देसी शराब बरामद हुई है।

 

थाना बादलपुर के प्रभारी निरीक्षक अमरेश कुमार सिंह ने बताया कि थाना पुलिस ने अभिषेक उर्फ सागर को गिरफ्तार कर इसके पास से 540 ग्राम नाजायज गांजा बरामद किया है।

थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि थाना पुलिस ने रोहित पुत्र सतीश को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने 45 पव्वा कैटरीना देसी शराब बरामद किया है। उप निरीक्षक गौरव सिंह ने एक सूचना के आधार पर मानिक कुमार को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसके पास से एक देसी तमंचा और कारतूस बरामद हुआ है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,306FansLike
5,445FollowersFollow
115,034SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय