Sunday, October 6, 2024

गाजियाबाद में पुलिस मुठभेड़ के दौरान दो गोकश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

गाजियाबाद। विजयनगर थाना पुलिस ने कार सवार दो गोकशों को गोली मारकर घायल करने के बाद दबोच लिया। पुलिस ने कार सवार गोकशों के कब्जे से गोकशी के औजार और रस्से बरामद करने का दावा किया है।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

मुखबिर की सूचना पर चेकिंग कर रही पुलिस और गोकशों के बीच मुठभेड़ सिद्धार्थ विहार में हुई। पांच दिन में जिले में पुलिस और गोकशों के बीच यह तीसरी मुठभेड़ है। पुलिस ने हर बार दो-दो गोकशों को गोली मारकर घायल करने के बाद गिरफ्तार किया है।

 

एसीपी रितेश त्रिपाठी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर रविवार को विजयनगर थाना पुलिस सिद्धार्थ विहार में टीएनटी चौराहे पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक सफेद रंग की एसएक्स4 कार को पुलिस ने रुकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने कार रोकने के बजाय एनएच-9 की ओर तेजी से दौड़ा दी। शक होने पर पुलिस ने पीछा किया।

 

सिजवान नगर के रास्ते पर मुड़ते समय हड़बड़ाहट में कार खंभे से टकरा गई। उसके बाद कार सवार दो युवकों ने कार छोड़कर भागने का प्रयास किया। पुलिस उन्हें रोकने का प्रयास किया तो दोनों ने पुलिस पर गोली चला दी। पुलिस को भी जबाव में गोली चलानी पड़ी। पुलिस की गोली दोनों के पैर में लगीं। 17 सितंबर को सिद्धार्थ विहार में की थी गोकशी एसीपी रितेश त्रिपाठी के मुताबिक गोली लगने के बाद पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

 

अभियुक्तों ने अपने नाम इनाम और व‌ कासिफ बताए हैं। पुलिस ने दोनों के कब्जे तमंचे और कारतूस के अलावा कार से गोकशी के औजार और रस्से बरामद किए हैं। दोनों ने यह भी कबूल किया कि वह क्षेत्र में गोकशी करने निकले थे। एसीपी ने बताया कि अभियुक्तों ने 17 सितंबर को सिद्धार्थ विहार क्षेत्र में गोकशी की वारदात को अंजाम देने की बात भी कबूली है। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,306FansLike
5,445FollowersFollow
115,034SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय