Wednesday, October 9, 2024

सहारनपुर में बालिका छत से गिरकर हुई गंभीर रूप से घायल,जिला अस्पताल रेफर

सहारनपुर (गंगोह)। सहारनपुर जनपद के गंगोह क्षेत्र के गांव सांगाठेडा में शिव चौक पर स्थित एक मकान की छत से गिरकर बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। लेकिन गंभीर हालत के चलते उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद के गंगोह क्षेत्र के गांव सांगाठेडा में शिव चौक पर जगवीर सिंह का मकान है। सुबह के समय उनकी पुत्री अंतिम कुमारी (13) छत की रेलिंग से नीचे गली में झांक रही थी। तभी बैलेंस बिगड़ जाने के कारण वह गली में गिरकर घायल बुरी तरह हो गई। भाजपा नेता योगेश रोहिला ने बताया कि गंभीर हालत के चलते बालिका को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,306FansLike
5,445FollowersFollow
115,034SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय