Sunday, April 27, 2025

इटावा में वेल्डिंग कंप्रेशर फटने से फैक्ट्री संचालक की हुई मौत

इटावा। उत्तर प्रदेश में इटावा जिले के ब्रह्म नगर मुहाल में शनिवार को एक वेल्डिंग कंप्रेशर फटने से फैक्ट्री संचालक की मौत हो गयी।

 

इटावा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि भरथना इलाके के ब्रह्मनगर मुहाल में मनोज शर्मा (46) अपनी फैक्ट्री चलाता था, जहां पर वह बेल्डिंग कंप्रेसर के जरिए अपनी दुकान पर काम किया करता था। सुबह करीब दस बजे के आसपास वेल्डिंग कंप्रेसर को ठीक करने का काम करने के दौरान ही कंप्रेसर में जोरदार धमाका हुआ,जिसकी चपेट में आकर मनोज की मौत हो गयी।

[irp cats=”24”]

 

जोरदार धमाके के बाद लोग जब घटनास्थल पर पहुंचे हैं तो मनाेज बुरी तरह से घायल अवस्था में वहां पड़े थे। नाजुक हालत में मनोज को उपचार के लिए सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी ले जाया गया है, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय