Sunday, October 13, 2024

शामली में बैंक लूट का खुलासा, 50 हजार का इनामी गिरफ्तार,अकेले ही दिया था घटना को अंजाम

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

शामली। शहर के एक्सिस बैंक से 40 लाख की लूट के मामले का पुलिस ने रविवार को खुलासा कर दिया।पुलिस ने इस मामले में लिलोन के 50 हजार के इनामी परमजीत को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने कर्ज के 38 लाख रुपए चुकाने की खातिर वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार किया है। आरोपी के पास से लूटे गए 30 लाख 20 हजार रुपए ,तमंचा भी बरामद किया गया है।

 

डीआईजी अजय कुमार साहनी ने पुलिस लाइन में प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि लुट प्रकरण में 8 टीमों को लगाया हुआ था। आरोपी पर 50 हजारा का इनाम घोषित कर दिया था। आरोपी अमरजीत को शामली से गिरफ्तार किया गया। आरोपी ने बताया कि उसने ट्रैक खरीदा था, जिसके कारण उस पर 38 लाख का कर्ज हो गया था। कर्ज चुकाने के लिए उसने वारदात को अंजाम दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद वह गांव में अपने नलकूप पर चला गया था। जहां पर उसने कपड़े बदले और रुपयों को घर के अन्दर ही रख दिया था। डीआईजी ने पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की बात कही है।

 

25 को भी बैंक में लुट का किया था प्रयास

आरोपी ने पुलिस की पूछताछ में स्वीकार किया कि उसने 25 सितंबर को बैंक की रेकी की थी। साथ ही लूट का भी प्रयास किया था। बिना मास्क लगाए ही वह बैंक में रैकी की थी। भीड़ अधिक होने का कारण वह लुट में सफल नहीं हो सका था। बाद में 1 अक्टूबर को उसने वारदात को अंजाम दिया।

 

36 लाख लूटने का किया दावा, बैंक बता रहा 40 लाख

डीआईजी ने बताया कि आरोपी ने बताया कि लुट के दौरान उसे 36 लाख रुपए दिए गए थे हालांकि बैंक मैनेजर ने 40 लाख लूटने की बात कहीं थी। पुलिस जांच में जुटी है कि लुट 40 लाख की हुई थी या फिर 36 की, जांच की जा रही है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,306FansLike
5,445FollowersFollow
115,034SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय