Tuesday, April 29, 2025

बागपत में ट्रक ने चार लोगों को कुचला, तीन की गई जान

बागपत। जिले में हुए भयानक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया।  ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर ट्रक ने कई लोगों को कुचल दिया। भयानक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया।  ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर ट्रक ने कई लोगों को कुचल दिया। इनमें से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा रटौल क्षेत्र में लहचौड़ा के पास हुआ।

 

नन्हे (40) और आकिल (28) अपने साथियों के साथ एक कैंटर में गाजियाबाद से हरियाणा की ओर जा रहे थे। जब वे लहचौड़ा गांव के पास कैंटर से उतरने लगे, तभी पीछे से आ रहे  ट्रक उन्हें कुचल दिया।  इस दुर्घटना में नन्हे और आकिल की मौत हो गई, जबकि तीसरे मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है। अनवार पुत्र इंतजार गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे रटौल के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

[irp cats=”24”]

 

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए बागपत भेज दिया। कैंटर के मालिक को भी हादसे की सूचना दी गई है। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि ये लोग ईपीई पर गाड़ियों से डीजल चोरी करके बेचने का काम कर रहे थे। पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय