Tuesday, October 15, 2024

नोएडा में 16 अक्टूबर को देश के नामी महिला व पुरूष पहलवानों के बीच होगी 4.50 लाख की ईनामी कुश्तियां

नोएडा। किसान नेता स्वर्गीय ऋषिपाल आर्य की याद में 30वां अखिल भारतीय ऋषिपाल विशाल दंगल का आयोजन सेक्टर-15 नयाबांस स्थित ऋषिपाल क्रीड़ा स्थल पर 16 अक्टूबर को किया जायेगा। इस दंगल में देश के नामी पहलवानों के बीच कई ईनामी कुश्तियां लडी़ जायेगी।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

यह जानकारी सेक्टर-15 नयाबांस में आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान ऋषिपाल मेमोरियल ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने दी। उन्होंने बताया कि स्वर्गीय ऋषिपाल नोएडा क्षेत्र में राजनेता ही नहीं अपितु सामाजिक कार्यकर्ता, खेल को प्रोत्साहित करने वाले व्यक्तित्व के रूप जाने जाते थे।

 

उन्होंने किसान उत्थान, सामाजिक, सांस्कृतिक व खेल आदि क्षेत्रों में अपनी रुचि दिखाते हुए तत्परता तथा लगन के साथ कार्य कर रहे थे कि तभी 30 वर्ष की अल्पायु में 16 अक्टूबर 1994 को उनका मोरना गांव सेक्टर-35 में एक सड़क दुर्घटना में निधन हो गया और उनके द्वारा किए गए कार्य अधूरे रह गए। उनको पूर्ण करने के लिए उनके शुभचिंतक तथा परिवार के लोगों ने ऋषिपाल मेमोरियल ट्रस्ट का गठन किया और उनके सपनों को साकार करने के लिए कार्य प्रारंभ किए। उन्होंने बताया कि ऋषिपाल मेमोरियल ट्रस्ट पिछले 29 वर्षों से नोएडा में खेल, सांस्कृतिक, स्वास्थ्य, शिक्षा तथा सामाजिक क्षेत्र में निरंतर काम करता चला आ रहा है। इसी कड़ी में 30वां अखिल भारतीय ऋषिपाल विशाल दंगल का आयोजन 16 अक्टूबर को ऋषिपाल क्रीड़ा-स्थल, सेक्टर-15, नयाबांस में किया जायेगा।

 

उन्होंने बताया कि इस दंगल में लगभग 100 कुश्तियों का आयोजन होगा, जिसमें पुरुष और महिला पहलवान दोनों भाग लेंगे। इस विशेष दंगल की मुख्य आकर्षण ऋषिपाल गोल्ड कप टाइटल कुश्ती होगी। जिसमें प्रथम विजेता को एक लाख रुपये का नकद पुरस्कार, उपविजेता को 51हजार, तृतीय स्थान को 21 हजार और चतुर्थ स्थान को 11 हजार रुपये दिए जाएंगे। इसके अलावा बाल पहलवानों और महिला पहलवानों की भी कुश्तियां होंगी, जिसमें दूर-दराज से आए पहलवान हिस्सा लेंगे।

 

उन्होंने बताया कि कुल मिलाकर इस दंगल में 4.50 लाख रुपये के पुरस्कार वितरित किए जाएंगे। प्रेस वार्ता के दौरान महेन्द्र आर्य, सतीश प्रमुख, सुशील कसाना, चौधरी राजकुमार, वेद प्रकाश प्रधान, रामपाल अवाना, चौधरी धर्मबीर सिंह, प्रेस प्रवक्ता मनीष चौधरी, महेन्द्र अवाना, विराम सिंह अवाना, ओमवीर सिंह, अजब सिंह कसाना, ओमेन्द्र प्रधान, रोहतास अवाना सहित अन्य मौजूद रहें।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,306FansLike
5,445FollowersFollow
115,034SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय