Tuesday, April 15, 2025

सहारनपुर में युवक की गोली मारकर हत्या, शव खेत में पड़ा मिला, परिजनों में मचा कोहराम

सहारनपुर। सहारनपुर में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक का शव खेत में पड़ा मिला। वहीं युवक की माैत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। सहारनपुर जनपद के रामपुर मनिहारान के गांव घासोती निवासी पिंटू कश्यप के पुत्र नितिन कश्यप (18) का गोली लगा शव क्षेत्र के गांव मुकंदपुर के पास गन्ने के खेत के पास पड़ा मिला। जिसकी हत्या की गई है।
सूचना पर पहुंचे परिजन युवक के शव अपने घर घासोती ले गए। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। इंस्पेक्टर  पुलिस बल के साथ गांव घासोती पहुंचे। पुलिस परिजनों को लेकर घटनास्थल पर पहुंची। इसके बाद फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। परिजनों ने बताया कि नितिन बीती देर रात घर से रामपुर जाने के लिए निकला था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। परिजन रात भर उसकी तलाश कर रहे थे।
सुबह उसका शव पड़ा मिला। हालांकि परिजनों की तरफ अभी तक तहरीर नहीं दी गई है। नितिन गांव में चाऊमीन की रेहड़ी लगाता था। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
यह भी पढ़ें :  सहारनपुर में आज से शुरू होगा ‘चमार चौदस’ मेला, मां बाला सुंदरी के दर्शन को लगेगा श्रद्धालुओं का तांता
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय