Friday, October 18, 2024

गाजियाबाद में उन्नति सोशल डेवलपमेंट फाउंडेशन ट्रस्ट का वार्षिक समारोह संपन्न

गाजियाबाद। उन्नति सोशल डेवलपमेंट फाउंडेशन ट्रस्ट का वार्षिक समारोह गुलमोहर गार्डन सोसाइटी के क्लब हाल में सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मनीषा अहलावत, राष्ट्रीय लोक दल पार्टी की महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश महिला आयोग की सदस्य रहीं। साथ ही प्रमुख विशिष्ट अतिथियों में फ्रेंस (फेडरेशन ऑफ राजनगर एक्सटेंशन सोसाइटीज) के अध्यक्ष सचिन त्यागी, वरिष्ठ समाज सेविका विभा रावत, राष्ट्रीय लोक दल की महिला प्रकोष्ठ की उपाध्यक्ष निशा चौधरी, गाजियाबाद की जिला अध्यक्ष सुमन चौधरी और रंगा यादव भी शामिल रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि मनीषा अहलावत और विशिष्ट अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुई। ट्रस्ट की सचिव आरती उनियाल ने जानकारी दी कि कार्यक्रम लगभग ढाई घंटे चला, जिसमें ट्रस्ट द्वारा पढ़ाए जा रहे नन्हे बच्चों ने नृत्य प्रस्तुतियों से सबका दिल जीत लिया। इस अवसर पर सचिन त्यागी ने ट्रस्ट की सभी सदस्याओं को बधाई दी और समाज के उत्थान के लिए उनके कार्यों की सराहना करते हुए फेडरेशन की ओर से हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

मनीषा अहलावत ने अपने विचार साझा करते हुए महिलाओं और बच्चों के उत्थान के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं पर प्रकाश डाला और हर प्रकार के समाजहित कार्यों के लिए अपनी उपलब्धता की पुष्टि की।

ट्रस्ट की अध्यक्ष राखी सिंधु ने संस्था द्वारा किए जा रहे कार्यों का विस्तृत विवरण दिया। उन्होंने बताया कि संस्था निर्धन बच्चों को निःशुल्क शिक्षा प्रदान करती है और महिलाओं को सिलाई-कढ़ाई के प्रशिक्षण से स्वरोजगार के अवसर प्रदान कर रही है। उन्होंने ट्रस्ट के सामने आ रही कठिनाइयों को भी साझा किया, जिनका समाधान करने के लिए सहयोग की अपील की।

समारोह में फ्रेंस के उपाध्यक्ष अतुल प्रकाश भटनागर, मीडिया सह-प्रभारी मोनू कुमार त्यागी, महिला प्रकोष्ठ प्रमुख शिप्रा त्यागी और ट्रस्ट की ओर से उपाध्यक्ष वेद मीना, कोषाध्यक्ष रीता चौधरी, और सदस्य गुड्डू चौधरी व मनीषा पंवार भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सोनी, नेहा, विवेक, अलतमश, नसरीन, सूर्यांश, सुप्रिया, नीवा, रानी, अंजली, सुहाना, रौनक, गोलू, अजीत, मुमताज़ और नेहा जैसे बच्चों को सम्मानित किया गया।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,306FansLike
5,445FollowersFollow
129,386SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय