Tuesday, October 22, 2024

बुलंदशहर में रसोई गैस सिलेंडर फटने से मकान ढहा, 6 की मौत, 2 की हालत गंभीर

बुलंदशहर- जिले के सिकंदराबाद इलाके में सिलेंडर में विस्फोट हो गया। विस्फोट की वजह से एक मकान गिर गया, जिसके मलबे के नीचे दबकर छह लोगों की मौत हो गई है। वहीं दो लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है।


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सिलेंडर फटने से हुए हादसे का संज्ञान लिया और घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है। उन्होने जिला प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शाम करीब सात बजे आशापुरी कालोनी में एक महिला रात का भोजन बना रही थी कि गैस सिलेंडर में जाेरदार धमाका हुआ और पूरा मकान जमीदोज हो गया।

जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह ने बताया कि साढ़े आठ बजे के आसपास इलाके में रहने वाले रियाजुद्दीन के मकान में सिलेंडर ब्लॉस्ट हुआ। इस हादसे में पूरा मकान जमीदोंज हो गया। रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। एनडीआरएफ-एसडीआरएफ के अलावा पुलिस टीम राहत बचाव कार्य में जुटी हुई है।

अस्पताल में छह लोगों को मृत घोषित किया है, जिसमें राजू उर्फ रियाजुद्दीन (50), उसकी पत्नी रुखसाना (45), पुत्र सलमान (16), पुत्री तमन्ना (24), आस मोहम्मद (26) और ​तमन्ना की बेटी हिबजा (03) शामिल हैं। वहीं, हादसे में सिराज उर्फ सिराजुद्दीन और शाहरुख घायल हैं। शाहरुख की हालत नाजुक होने पर उसे दिल्ली रेफर किया गया है।

मौके पर आला अधिकारियों की मौजूदगी में राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,306FansLike
5,445FollowersFollow
129,386SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय