Tuesday, October 22, 2024

झारखंड चुनाव : कांग्रेस ने 21 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की

रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने सोमवार देर रात 21 सीटों के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। इनमें पांच महिलाएं भी शामिल हैं। पार्टी ने मौजूदा विधायकों में जामताड़ा से डॉ. इरफान अंसारी, जरमुंडी से बादल पत्रलेख, पोड़ैयाहाट से प्रदीप यादव, महगामा से दीपिका पांडेय सिंह, लोहरदगा से रामेश्वर उरांव, बड़कागांव से अंबा प्रसाद साहु, बेरमो से कुमार जयमंगल, झरिया से पूर्णिमा नीरज सिंह, जमशेदपुर पश्चिमी से बन्ना गुप्ता, खिजरी से राजेश कच्छप, मांडर से शिल्पी नेहा तिर्की, सिमडेगा से भूषण बाड़ा, कोलेबिरा से नमन विक्सल कोंगाड़ी और मनिका से रामचंद्र सिंह को उम्मीदवार बनाया है।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

 

 

इनके अलावा जमशेदपुर पूर्वी से डॉ. अजय कुमार, हजारीबाग सदर सीट से मुन्ना सिंह, रामगढ़ से ममता देवी, बाघमारा से जलेश्वर महतो, जगरनाथपुर से सोना राम सिंकू, हटिया से अजय नाथ शाहदेव और मांडू से जयप्रकाश पटेल को प्रत्याशी बनाया है। मौजूदा विधायकों में बरही सीट से उमाशंकर अकेला और पाकुड़ सीट से आलमगीर आलम का टिकट फिलहाल होल्ड पर रखा गया है। आलमगीर आलम मनी लॉन्ड्रिंग केस में जेल में बंद हैं। उम्मीदवारों की यह सूची पार्टी के महासचिव के.सी. वेणुगोपाल के हस्ताक्षर से जारी की गई है।

 

 

 

सोमवार की शाम कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक दिल्ली में आयोजित हुई थी। इसके बाद पार्टी के झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने कहा कि हम मंगलवार दोपहर तक गठबंधन में अपने हिस्से आई सभी सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर देंगे। पार्टी गठबंधन के तहत 28 से 29 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,306FansLike
5,445FollowersFollow
129,386SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय