Sunday, October 27, 2024

सहारनपुर में बदमाशों ने बुजुर्ग महिला से की लूट,आभूषण लेकर फरार हुए फरार,घटना सीसीटीवी में हुई कैद

सहारनपुर। हकीकत नगर कॉलोनी में पता पूछने के बहाने बाइक सवार बदमाशों ने बुजुर्ग महिला से लूट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने महिला को बातों में उलझाकर रखा और मौका मिलते ही वह महिला से आभूषण लेकर फरार हो गए। घटना सीसीटीवी में भी कैद हो गई है। जिसमें एक बदमाश दिखाई दे रहा है।

पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना सदर बाजार क्षेत्र में हकीकत नगर निवासी 62 वर्षीय सुषमा शिव मंदिर जा रही थी तभी दो बदमाश बाइक पर आए। एक बदमाश बाइक के पास खड़ा हो गया, जबकि दूसरा बदमाश महिला से किसी का पता पूछने लगा।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

काफी दूर तक बदमाश महिला से बाते करते हुए चला। लेकिन महिला उसे समझ नहीं पाई। कुछ देर बाद बदमाश महिला को एक सुनसान गली में ले गया। जहां पर कानों के कुंडल, सोने की चेन, अंगूठी और कड़े लूटकर भाग गए। पता लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। फुटेज में एक बदमाश दिखाई दे रहा है। पीड़िता का कहना है कि आभूषण की कीमत करीब तीन लाख रुपये थी। पुलिस ने फुटेज को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,306FansLike
5,445FollowersFollow
129,386SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय