Tuesday, October 29, 2024

लड़की और उसके दोस्तों के ब्लैकमेलिंग से डरकर युवक ने लगाई फांसी

नई दिल्ली। भारत नगर इलाके में लड़की और उसके दोस्तों ने एक युवक को इतना ब्लैकमेल किया कि युवक ने अपने कमरे में पंखे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजनों से पुलिस ने युवक का फोन कब्जे में लिया है जिसमें लड़की से बातचीत की व्हट्सएप चैट और कुछ नंबर हैं। जिनको लेकर पुलिस जांच कर रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये बाबू जगजीवन राम अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है।

जानकारी के मुुताबिक मृतक युवक की पहचान 29 साल के राजेश चौहान के रूप में हुई है। वह परिवार के साथ वजीरपुर जे जे कॉलोनी के जे ब्लॉक थर्ड इलाके में रहता था। उसका अपना काम था। भारत नगर पुलिस को सोमवार दोपहर सूचना मिली थी। राजेश कमरे के अंदर से कोई जवाब नहीं दे रहा है। पुलिस मौके पर पहुंची। वीडियोग्राफी के बीच दरवाजे को जबरन खोला। राजेश पंखे से लटका हुआ था।

पुलिस ने शव को कब्जेे में लिया। मौके पर से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। पुलिस को परिजनों ने बताया कि राजेश का एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसके बारे में राजेश ने बता रखा था। पिछले कुछ समय से राजेश लड़की को लेकर मानसिक रूप से काफी परेशान रहने लगा था। राजेश से बात पूछने की कोशिश भी की जाती थी। लेकिन वह कुछ नहीं बताया करता था। मगर पता चला था कि राजेश को लडक़ी अपने दो साथियों की सहायता से ब्लैकमेल कर रही थी। शायद लड़की का किसी ओर लड़के की तरफ झूकाव हो गया था। राजेश और लड़की के आपस के करीबी के कुछ ऐसे फोटो उसके पास थे। जिसको लेकर लड़की राजेश को ब्लैकमेल करने लगी थी। जिससे वो काफी परेशान हो गया था।

सुबह राजेश को चाय लेकर उसका भतीजा गया था। लेकिन काफी देर तक दरवाजा खटखटाने पर वह वापिस आ गया था। जब वह काफी घंटे तक बाहर नहीं आया। परिवार वालों ने जाकर देखा तो अंदर से कोई जवाब नहीं मिला था। जिसके बाद पुलिस को सूचित किया था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि राजेश के मोबाइल फोन को कब्जे में लिया है। परिजनों ने जो आरोप लगाए हैं उसको लेकर जांच की जा रही है। अगर हो सका तो लड़की और उसके दोस्तों से पूछताछ की जा सकती है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,306FansLike
5,466FollowersFollow
131,499SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय