Saturday, April 19, 2025

दिल्ली की वायु गुणवत्ता “बहुत खराब” श्रेणी में, एक्यूआई 371 हुआ दर्ज

नई दिल्ली। दिल्ली की वायु गुणवत्ता “बहुत खराब” श्रेणी में बनी हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक शुक्रवार सुबह 10 बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 371 था। हालांकि दिल्ली के कुछ क्षेत्रों में एक्यूआई अब भी 400 अधिक दर्ज किया जा रहा है। राजधानी दिल्ली में ग्रेप 4 की पाबंदियां लागू हैं।

मिथलेश पाल का फोटो छपी पर्ची बांट रहे थे बीएलओ, सपा ने की कई बूथों पर पुनर्मतदान की मांग

 

आनंद विहार सबसे प्रदूषित क्षेत्रों में से एक रहा, जहां एक्यूआई 414 दर्ज किया गया। नजफगढ़ में 357, सोनिया विहार में 401, बवाना में 411, द्वारका सेक्टर 8 में 384, मुंडका में 401और वजीरपुर में 414 एक्यूआई दर्ज किया गया। शादीपुर में भी एक्यूआई 402 दर्ज किया गया।

मीरापुर उपचुनाव: जीवनपुरी में सबसे ज्यादा और किशनपुर के बूथ पर पड़े सबसे कम वोट

राष्ट्रीय राजधानी में कोहरे की स्थिति में सुधार हुआ है। मौसम विज्ञान विभाग ने अगले सात दिनों तक मध्यम कोहरा और धुंध बने रहने की भविष्यवाणी की है। आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से थोड़ा ऊपर रहने की उम्मीद है। शुक्रवार सुबह दिल्ली में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि एक दिन पहले सीजन का सबसे कम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

यह भी पढ़ें :  पीएम मोदी ने डीएमडीके संस्थापक दिवंगत विजयकांत को किया याद, की अच्छे काम की तारीफ
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय