Sunday, February 23, 2025

मोहित हत्याकांड : पुलिस ने हत्यारोपी को किया गिरफ्तार आरोपी ने खोले हत्या के राज

मेरठ। पुलिस ने सरधना क्षेत्र में हुए मोहित हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में गांव के ही एक व्यक्ति पप्पू को गिरफ्तार किया है।

पप्पू ने पुलिस को जानकारी दी कि उसने अवैध संबंध के शक में मोहित की हत्या कर उसका शव प्लाट में फेंक दिया था। पप्पू को शक था कि मोहित के उसकी पत्नी से अवैध संबंध हैं। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर खून से सनीं ईंट बरामद की है।

सरधना थाना इलाके के गांव रार्धना में मोहित की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया। पत्नी से अवैध संबंध के शक में गांव के व्यक्ति पप्पू उर्फ शक्ति ने अपने भाई राजकरण के साथ मिलकर मोहित की हत्या की थी। राजकरण की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

सोमवार रात गांव रार्धना निवासी मोहित की हत्या कर दी गई थी। मोहित का शव गांव के एक प्लॉट में पड़ा मिला था। मोहित हत्याकांड के मामले में मोहित के पिता ने गांव के पप्पू उर्फ शक्ति और राजकरण के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।

पुलिस पूछताछ में आरोपी पप्पू उर्फ शक्ति ने बताया कि उसे शक था कि मोहित के उसकी पत्नी से अवैध संबंध हैं। वह कई बार इसका विरोध कर चुका था। जब पप्पू उर्फ शक्ति घर मंगलवार की दोपहर घर पहुंचा तो मोहित उसकी पत्नी के साथ मौजूद था। इससे शक और बढ़ गया। आरोपी ने मोहित के सिर पर ईंट से हमला कर दिया। इससे उसकी मौत हो गई। आरोपी ने मोहित का शव ठिकाने लगाने के लिए उसको कंबल में लपेटकर घर में रख लिया। पुलिस का कहना है कि रात होने पर आरोपी ने राजकरण के साथ मिलकर मोहित के शव को पास के खाली प्लाट में फेंक दिया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय