Tuesday, April 1, 2025

अस्पताल से ड्यूटी कर घर लौट रही नर्स को तेजरफ्तार ट्रेलर कुचला

मीरजापुर। अहरौर थाना क्षेत्र अंतर्गत वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर चुनार चौराहे के पास मंगलवार की रात रामनगर से अपने घर जा रही स्कूटी सवार युवती को तेजरफ्तार ट्रेलर ने कुचल दिया। हादसे में उसकी मौत हो गई।

वाराणसी जनपद के रामनगर स्थित एक निजी अस्पताल में नर्स के रूप में कार्यरत स्कूटी सवार प्रियंका पाल (20) मंगलवार की रात ड्यूटी पूरी कर अपने घर सियूर लौट रही थी। अहरौरा क्षेत्र के चुनार चौराहे के पास सड़क के किनारे नाली निर्माण का काम चल रहा था। इसके कारण गिट्टी सड़क पर बिखरी हुई थी। प्रियंका की स्कूटी फिसल गई और वह सड़क पर गिर गई। उसी दौरान पीछे से आ रहा तेजरफ्तार ट्रेलर उसे कुचलते हुए निकल गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अहरौरा पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने परिक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। प्रियंका अपने पिता की इकलौती संतान थी।

अहरौरा थाना प्रभारी बृजेश सिंह ने बताया कि मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ट्रेलर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर वाहन की तलाश शुरू कर दी गई है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

75,563FansLike
5,519FollowersFollow
148,141SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय