Thursday, April 24, 2025

झोलाझाप डॉक्टरों ने कर दिया बड़ा कांड, करीब 80 सेक्स क्लिप वायरल, 400 महिलाओं की शिकायत से मचा हड़कंप

कोल्हापुर। महाराष्‍ट्र के कोल्हापुर में झोलाझाप डॉक्टरों का बड़ा कारनामा सामने आया है। मुरगुड़ में झोलाछाप डॉक्टर ने इलाज कराने आईं महिलाओं का यौन शोषण कर वीडियो बनाई। इसमें से करीब 70 से 80 वीडियो क्लिप वायरल हुए हैं। इससे जिले में हड़कंप मच गया है और करीब 400 मह‍लाओं ने पत्र लिखकर झोलाछाप डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

आरोप है कि यह सारी क्लिप आरोपी डॉक्टर ने खुद बनाई है और यह सब तब वायरल हो गया जब बदमाश डॉक्टर ने अपना लैपटॉप रिपेयर के लिए दिया। आरोपी ने लैपटॉप में कई क्लिप जमा कर रखा था। ये क्लिप अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं और इनमें ज्यादातर स्थानीय महिलाएं होने के कारण लोगों में आक्रोश है। साथ ही मांग की जा रही है कि पुलिस इस मामले में तुरंत कार्रवाई करे।

कोल्हापुर जिले के कागल तालुका के मुरगुड में एक फर्जी झोलाछाप पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया पर अपने व्यवसाय का विज्ञापन कर रहा था। इस विज्ञापन को देखकर आसपास इलाको से काफी लोग इलाज कराने आ रहे थे। इसी बात का फायदा उठाकर वह इलाज कराने आई महिलाओं से अश्लील हरकत करने लगा। उसने अपने मोबाइल फोन में अश्‍लील वीड‍ियो भी बनाया था। इसमें स्थानीय महिलाओं के साथ युवतियां भी शामिल हैं।

[irp cats=”24”]

लैपटॉप मरम्‍मत पर देने पर वायरल हुई वीडियो

झोलाछाप ने अपने लैपटॉप में अलग-अलग क्लिप रखे गए थे। इसी बीच जब लैपटॉप खराब हो गया और वह मरम्मत के लिए गया तो ये क्लिप निकलकर वायरल होने लगीं। पिछले कुछ दिनों से वह मुरगुड इलाके में कई लोगों के मोबाइल फोन और पेन ड्राइव पर घूम रही थी। लेकिन डर के मारे किसी ने शिकायत नहीं की। लेकिन शनिवार को चार सौ से ज्यादा गुमनाम चिट्ठियां सामने आईं। यह दबी-दबी चर्चा तब सार्वजनिक हुई जब पीड़ित महिलाओं ने एक ही समय में शहर के कई लोगों को डाक से यह पत्र भेजा। अज्ञात व्यक्तियों की ओर से शहर के प्रमुख राजनीतिक और सामाजिक कार्यकर्ताओं को इन वीडियो वाले पेन ड्राइव डाक से भेजे गए हैं। साथ ही सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

पत्र में कहा गया है कि मुरगुड का नाम अब एक अलग वजह से चर्चा में है। यहां के फर्जी डॉक्टर ने अपने व्यवसाय स्थल पर अश्लील हरकत कर मुरगुड का नाम बदनाम किया है। मरीज की नजर में डॉक्टर भगवान होता है लेकिन, इस झोलाछाप डॉक्टर ने अपने मेडिकल पेशे की आड़ में यह गलत काम किया है और मेड‍िकल क्षेत्र के लोगों को कलंकित किया है जो इस पेशे में ईमानदारी से काम कर रहे हैं। देश सभी महिलाओं को सम्मान देकर और उनके दिलों में सुरक्षा की भावना पैदा करके महिला दिवस मना रहा है। लेकिन इस घटना से यह संदेश जा रहा है कि हमारे मुरगुड में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं।

 

 

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय