Sunday, April 13, 2025

मेरठ में बाजार में पैसा लगाने का झांसा देकर सगे जीजा से एक किलो सोना और 8.30 लाख हड़पे

मेरठ। बाजार में पैसा लगाने का झांसा देकर अपने सगे जीजा से एक किलो से ज्यादा सोना और 8.30 लाख रुपये हड़पने के आरोपी युवकों को पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के नाम विश्व एन्कलेव दिल्ली रोड थाना टीपीनगर मेरठ निवासी चेतन वर्मा उर्फ विक्की और संजीव वर्मा हैं।

मुजफ्फरनगर में शादी का झांसा देकर धर्म परिवर्तन कराया, कराना चाहता था वेश्यावृत्ति, पुलिस से की शिकायत

 

 

जिला पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पीड़ित राजकुमार वर्मा निवासी 32/1 शास्त्रीनगर थाना नौचंदी ने बीती 1 सितंबर को थाना दिल्ली गेट में एक तहरीर देकर बताया कि वह बैंक से रिटायर्ड कर्मचारी हैं। उनके सगे साले चेतन वर्मा उर्फ विक्की और संजीव वर्मा की दुकान देहली गेट क्षेत्र में कालीचरण मार्केट कच्ची सराय सराफा बाजार में है। इन दोनों ने सर्राफा बाजार में पैसा लगाने का झांसा देकर उनसे करीब 990 ग्राम सोना ले लिया।

 

मुज़फ्फरनगर में खाप चौधरी से की थी अभद्रता, कोतवाल के तबादले को लेकर होना था धरना, अफसरों ने ग्रामीणों को किया शांत

 

पीड़ित के मुताबिक उन्होंने बैंक से लोन लेकर सोना खरीदा था। इसके अतिरिक्त नकद और चेक के माध्यम से 8.30 लाख रुपये भी आरोपियों ने ले लिए। उनकी पत्नी से भी जरूरत के नाम पर करीब 90 ग्राम सोने के गहने ले लिए। ये गहने एक-दो दिन में वापस करने का वादा किया था। लेकिन कई महीने बाद भी वापस नहीं किए। इस दौरान उन्हें होम लोन की जरूरत थी तो आरोपियों ने कहा कि किश्त हम दे देंगे। शुरू में कुछ किश्त आरोपियों ने दी भी, लेकिन फिर बंद कर दी। कई बार सोना और रकम वापस मांगी तो ये लोग वापस करने की बात कहते रहे।

यह भी पढ़ें :  सहारनपुर में खेत में मजदूर पर गिरा पेड़,हुई मौत

 

 

किसानों ने एक सप्ताह के लिए टाला दिल्ली कूच, 7 दिन तक दलित प्रेरणा स्थल को बनाया अपना ठिकाना

अब गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देते हैं। तहरीर के आधार पर थाना देहली गेट पर मु0अ0सं0 122/24 धारा 316(5),351(2),352,61(2) बीएनएस पंजीकृत कराया था। आज थाना देहली गेट पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर वांछित चल रहे अभियुक्त चेतन वर्मा उर्फ विक्की व संजीव वर्मा पुत्रगण स्व0 रामकिशन वर्मा को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम की अगुवाई उप निरीक्षक जितेन्द्र कुमार कर रहे थे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय