Monday, May 5, 2025

मुजफ्फरनगर में शादी का झांसा देकर धर्म परिवर्तन कराया, कराना चाहता था वेश्यावृत्ति, पुलिस से की शिकायत

 

मुजफ्फरनगर।  एक महिला ने शादी का झांसा देकर धर्म परिवर्तन का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला ने एसएसपी दफ्तर पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है।

[irp cats=”24”]

जनपद में शादी का झांसा देकर एक महिला के साथ लंबे समय तक शारीरिक शोषण किया गया। आरोपी ने महिला व उसके दो बच्चों का धर्म परिवर्तन भी करा दिया। उसके दो मकान बिकवा कर लाखों रुपये हड़प लिए। महिला ने आरोपी के तीन बड़े भाइयों पर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया। महिला ने एसएसपी से शिकायत की है।

यूपी में 13 आईपीएस बदले, बबलू कुमार को लखनऊ भेजा, कलानिधि नैथानी को डीआईजी मेरठ बनाया

 

पीड़ित महिला ने एसएसपी से मुलाकात कर बताया कि उसके पति की 29 अक्तूबर 2014 को मृत्यु हो गई थी। महिला की बेटी व बेटा है। आरोप है कि पति की मृत्यु के पश्चात सदर सर्किल के एक गांव निवासी गैर समुदाय के एक व्यक्ति ने महिला को शादी का झांसा देकर फंसा लिया।

आरबीआई की एमपीसी बैठक 4 दिसंबर से, रेपो रेट में बदलाव की संभावना कम

महिला व उसके बच्चों को अपने साथ घर ले गया। महिला व उसके बच्चों का जबरदस्ती धर्म परिवर्तन कराया गया। शादी का झांसा देकर महिला के साथ लंबे समय तक दुष्कर्म करता रहा। महिला को बच्चों सहित जान से मारने की धमकी दी गई। महिला के दो मकानों को बिकवा कर लाखों रुपये हड़प लिए।

वर्तमान स्थिति में अर्थव्यवस्था बढ़ाने के लिए समान अवसर जरूरी : राहुल

आरोप है कि आरोपी व्यक्ति महिला से वेश्यावृत्ति कराना चाहता था। मना करने पर मारपीट करता था। आरोपी व्यक्ति के बड़े तीन भाईयों ने भी शारीरिक शोषण किया। उनके परिवार की महिलाओं ने मारपीट की।

भोकरहेड़ी में निर्माण कार्य में अनियमितत्ता, चेयरमैन ने किया निरीक्षण, जांच के दिए आदेश

पीड़िता ने एसएसपी से कहा कि उसे बच्चों सहित मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। पुरकाजी पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। एसएसपी अभिषेक सिंह ने कहा कि मामले में जांच व कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। इस मामले में हिन्दू संगठनों ने महिला को न्याय दिलाने के लिए कमर कस ली है और पुरकाजी थाने का घेराव किया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय