Friday, April 25, 2025

मोहण्ड रेंज में शिकार करने गए दो शिकारी गिरफ्तार, वन विभाग की टीम पर हमला कर दो शिकारी हुए फरार

बिहारीगढ़‌‌/सहारनपुर। बीती देर रात मोहण्ड के जंगल में अवैध असलेह सहित निरीह प्राणियों का शिकार करने आए 4 शिकारियों को वन विभाग की गश्ती टीम ने पेलियो के जंगल में घेर लिया।

बताया जा रहा है कि इस दौरान शिकारियों ने वन विभाग की टीम पर हमला कर दो शिकारियों को छुड़ा लिया जबकि जान पर खेल कर दो शिकारियों को वन विभाग की टीम ने पकड़कर बिहारीगढ़ थाना पुलिस को सौंप दिया है। पकड़े गए शिकारियों में एक युवक तनवीर पुत्र खलील फतेहपुर पेलियों का बताया जा रहा वहीं दूसरा शिकारी इरशाद पुत्र शफीक शेरपुर खानाजादपुर का रहने वाला है।

इनके पास एक छुरी व एक  देशी रायफल 22बोर कारतूस सहित बरामद की वन विभाग के अधिकारी आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कराने में जुटे हुए है। गिरफ्तार करने वाली टीम में राहुल त्यागी डिप्टी रेंजर,रकम सिंह वन दरोगा व श्रवण कुमार, नईम अली वन रक्षक आदि शामिल रहे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय