Saturday, April 26, 2025

अपर्णा यादव का रायबरेली दौरा, कई विभागों का किया निरीक्षण

रायबरेली। उत्तर प्रदेश की महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव बुधवार को रायबरेली दौरे पर पहुंचीं। यहां उन्होंने महिला अस्पताल और जेल का निरीक्षण किया। अपर्णा ने रायबरेली जिला महिला चिकित्सालय पहुंचकर निरीक्षण किया और वहां भर्ती जिन मरीजों को बेटियां हुई थीं, उनको पोषण किट देकर कन्या सुमंगला योजना के बारे में जानकारी भी दी।

 

सीमांकन विवाद को लेकर किसानों के पक्ष में बोले राकेश टिकैत, वन विभाग ने दी राहत का भरोसा

[irp cats=”24”]

 

उन्होंने कहा कि यह योजना मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा चलाई जा रही है। महिलाओं के लिए इस कन्या सुमंगला योजना का लाभ ज्यादा से ज्यादा लोगों को मिले। कुछ दिन पहले अपर्णा यादव गांधी परिवार का गढ़ कहे जाने वाले अमेठी के दौरे पर थीं। उन्होंने वहां वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बच्चियों से मुलाकात की और महिला अपराधों को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी की।

 

 

मुजफ्फरनगर में रैन बसेरे में अवैध वसूली पर चेयरपर्सन ने मांगी रिपोर्ट, जांच के आदेश

अपर्णा यादव ने कहा कि महिलाएं समाज का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और उनकी सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए महिला आयोग, पुलिस प्रशासन और स्टेट फोर्स मिलकर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि समाज की कुरीतियों को दूर करने और महिलाओं के अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने की जिम्मेदारी केवल प्रशासन की नहीं, बल्कि समाज की भी है। अपर्णा यादव ने बच्चियों से बातचीत के दौरान बताया कि छोटी उम्र में घर से भागने जैसी घटनाएं चिंताजनक हैं।

 

मेरठ में दारा सिंह प्रजापति के फ्लैट पर चला बुलडोजर,संजीव बालियान पर जमकर बरसे दारा सिंह !

इसके समाधान के लिए बच्चों को नैतिक शिक्षा देना बेहद जरूरी है। उन्होंने प्रदेश सरकार से बच्चों के पाठ्यक्रम में नैतिक विज्ञान और “गुड टच-बैड टच” जैसे विषयों को शामिल करने की सिफारिश करने की बात कही।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय