Friday, September 20, 2024

राजकीय मेडिकल कालेज सहारनपुर के प्राचार्य पद से दूसरी बार हटाए गए डा. अरविंद त्रिवेदी

सहारनपुर। सहारनपुर के राजकीय मेडिकल कालेज के प्राचार्य डा. अरविंद कुमार त्रिवेदी को एक बार फिर से हटा दिया गया। प्रदेश के प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा आलोक कुमार की ओर से बीती रात जारी आदेश के तहत डा. त्रिवेदी के स्थान पर पूर्व में सहारनपुर प्राचार्या रह चुकीं डा. संगीता अनेजा को कार्यवाहक प्राचार्या बनाया गया है। डा. त्रिवेदी इससे पूर्व 15 मई 2020 में प्राचार्य पद से हटाए गए थे और उनके स्थान पर शासन ने डा. दिनेश सिंह मरतोलिया को प्राचार्य नियुक्त किया था। 27 अप्रैल 2021 को डा. मर्तोलिया को हटाकर एक बार फिर से डा. अरविंद त्रिवेदी नियुक्त किए गए थे।

पहले कार्यकाल की तरह डा. त्रिवेदी का दूसरा कार्यकाल भी विवादों से भरा रहा। कई बार छात्रों की अनुशासनहीनता, मारपीट और रैगिंग की घटनाएं सामने आईं। पिछले दिनों प्रदेश के उपमुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक ने सहारनपुर मेडिकल कालेज का निरीक्षण किया था। उस दौरान भाजपा के जनप्रतिनिधियों की ओर से स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक से अरविंद त्रिवेदी के कामकाज और खराब व्यवहार की शिकायत की गई थी। उनके दूसरी बार हटाने जाने के पीछे यहां के जनप्रतिनिधियों की नाराजगी को कारण माना जा रहा है।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

डा. अरविंद त्रिवेदी के स्थान पर शासन ने डा. संगीता अनेजा को सहारनपुर मेडिकल कालेज का कार्यवाहक प्राचार्या नियुक्त किया है। डा. संगीता अनेजा इससे पूर्व 2013 में भी इस मेडिकल की प्राचार्या रह चुकी हैं। वर्तमान में वह नोएडा स्थित बाल चिकित्सा एवं स्नातोकत्तर शिक्षण संस्थान की कार्यवाहक प्राचार्या हैं। डा. अरविंद त्रिवेदी को मेरठ मेडिकल कालेज में प्रोफेसर के पद पर भेजा गया है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,334FansLike
5,410FollowersFollow
107,418SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय