Saturday, May 10, 2025

मेरठ में पुलिस मुठभेड़ में शातिर को लगी गोली

मेरठ। मेरठ में पुलिस मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लगी और वो घायल हो गया। घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना लिसाडी गेट पुलिस द्वारा पुलिस मुठभेड के दौरान जानलेवा हमले के आरोपी शातिर अभियुक्त अजीम को घायल/गिरफ्तार किया है।

 

हाथरस सत्संग में मौत मामले में DM-SSP कोर्ट में तलब, पूछा-121 श्रद्धालुओं की मौत के लिए क्यों न माने जिम्मेदार !

 

जनपद मेरठ में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर अपराधियों के विरूद्व चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर व सीओ कोतवाली के निर्देश में थाना लिसाडी गेट पुलिस टीम द्वारा चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि फायरिंग कर जानलेवा हमले का आरोपी शातिर अभियुक्त मदीना कॉलोनी फेस-2 कब्रिस्तान के पास छुपा हुआ है। सूचना पर तत्काल थाना लिसाडी गेट पुलिस टीम द्वारा दबिश दी गयी।

‘प्रियंका गांधी के गाल’ पर की थी टिप्पणी, महिला कांग्रेस ने विधूड़ी के खिलाफ लिखाई एफआईआर

 

पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग की

कब्रिस्तान में छिपे आरोपी ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग की और भागने लगा। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ फायरिंग की गयी। जिसमें अभियुक्त पैर में गोली लगने से घायल हो गया। घायल/गिरफ्तार अभियुक्त का नाम अजीम पुत्र बुन्दू निवासी गली नं0 05 तारापुरी थाना लिसाडी गेट जनपद मेरठ है। अभियुक्त के कब्जे से एक तमन्चा-315 बोर मय एक खोखा कारतूस व दो जिन्दा कारतूस बरामद हुए हैं। घायल अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती करा दिया गया हैं।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय