Saturday, April 12, 2025

‘प्रियंका गांधी के गाल’ पर की थी टिप्पणी, महिला कांग्रेस ने विधूड़ी के खिलाफ लिखाई एफआईआर

लखनऊ। भाजपा नेता रमेश बिधूड़ी का अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव प्रियंका गांधी के खिलाफ अमर्यादित, अभद्र बयान के खिलाफ उप्र कांग्रेस की महिला शाखा ने हजरतगंज थाने में तहरीर दी। महिला कांग्रेस ने कहा कि असल में भाजपा के तमाम नेताओं द्वारा समय-समय पर देश की आधी आबादी के लिए इस तरह के घटिया बयान दिये जाते रहे हैं, यही भाजपा का वास्तविक चाल चरित्र और चेहरा है।

यूपी में 15 IPS अधिकारियों का तबादला, 8 ज़िलों के पुलिस कप्तान बदले, मुजफ्फरनगर के सीओ सिटी सहारनपुर गए

प्रदेश कांग्रेस महिला प्रभारी शहला असरकारी ने कहा कि बिधूड़ी द्वारा प्रियंका गांधी के लिए दिये गये आपत्तिजनक बयान

से पूरे देश के कांग्रेसजनों में रोष है। आज उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रभारी शहला अहरारी, अनामिका यादव एवं उरूषा राणा के नेतृत्व में महिला कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल हजरतगंज थाने पहुंचा और वहां जिम्मेदारी अधिकारियों से मिलकर भाजपा नेता रमेश बिधूड़ी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए तहरीर दी।

मुज़फ्फरनगर में BJP के मंडल अध्यक्ष घोषित, जिला प्रतिनिधि भी चुने गए, आज से जिला अध्यक्ष पद की प्रक्रिया शुरू !

इस मौके पर सुशीला शर्मा, शीला मिश्रा, प्रज्ञा सिंह, हुस्नआरा, सिद्धि श्री, डॉ0 रिचा शर्मा, मेहताब जायसी, विभा त्रिपाठी, सुमन प्रजापति, मीना रावत आदि महिला कांग्रेस की पदाधिकारी मौजूद रही।

यह भी पढ़ें :  लखनऊ में वाजपेयी कचौड़ी भंडार पर जीएसटी ने मारा छापा, पिछले साल लग गई थी आग
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय