Friday, April 11, 2025

मुज़फ्फरनगर में BJP के मंडल अध्यक्ष घोषित, जिला प्रतिनिधि भी चुने गए, आज से जिला अध्यक्ष पद की प्रक्रिया शुरू !

मुजफ्फरनगर- उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी में संगठन के चल रहे चुनाव में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्षों की घोषणा कर दी गई है। भाजपा ने जिले के 29 में से 21 मंडल अध्यक्ष घोषित कर दिए हैं। आठ मंडलों में फिलहाल पुराने मंडल अध्यक्ष ही कार्य करते रहेंगे। उधर, बुधवार से जिलाध्यक्ष पद के चुनाव की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। मंडल अध्यक्ष और जिला प्रतिनिधि समेत 42 मतदाता जिलाध्यक्ष का चुनाव करेंगे।
मुजफ्फरनगर में भाजपा के संगठन चुनाव के लिए नियुक्त जिला चुनाव अधिकारी पूरण सिंह लोधी ने प्रदेश के चुनाव अधिकारी डॉ महेंद्र नाथ पांडे की संस्तुति के उपरांत मुजफ्फरनगर के 21 मंडल अध्यक्षों व जिला प्रतिनिधियों के नाम की घोषणा कर दी है।
मुजफ्फरनगर सदर विधानसभा के तीन मंडलों, केशव मंडल के लिए नंद किशोर पाल, हनुमत मंडल के लिए दीपक
मित्तल और कूकड़ा मंडल के लिए अमित शास्त्री को मंडल अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि कपिल त्यागी, अखिलेश शर्मा, और श्रीमती पूजा सैनी को जिला प्रतिनिधि चुना गया है।
बुढाना विधानसभा में बुढ़ाना के लिए मनोज उर्फ मोनू कुरथल, शाहपुर के लिए डॉक्टर मुनीष त्यागी, सिसौली के लिए
सहदेव चौधरी, फुगाना के लिए तेलूराम कश्यप को मंडल अध्यक्ष और रामनरेश कुमार, डॉक्टर नीतू सैनी, धन कुमार सैनी और चंद्र शेखर सिंह को जिला प्रतिनिधि चुना गया है।
चरथावल विधानसभा के बघरा के लिए रॉबिन कश्यप, वहलना के लिए वीरेंद्र सैनी,हरसौली के लिए प्रशांत कुमार और बिरालसी के लिए प्रवीण राणा को मंडल अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि जितेंद्र मलिक, जितेंद्र मणि कश्यप, प्रदीप कुमार और भूपेंद्र सिंह को जिला प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है।
पुरकाजी सुरक्षित विधानसभा के लिए रोहणा में बबली राणा और सरवट में संदीप शर्मा को मंडल अध्यक्ष व अशोक धीमान और पंकज अपवेजा को जिला प्रतिनिधि चुना गया है।
खतौली विधानसभा की खतौली में प्रवीण ठकराल, जानसठ में रोहित खत्री और तिसंग में अरुण सिंह गुर्जर को मंडल अध्यक्ष व आदेश मोतला, रामनिवास प्रजापति और राहुल चौहान को जिला प्रतिनिधि बनाया गया है।
मीरापुर विधानसभा में मीरापुर के लिए सचिन ठाकुर, बेहड़ा सादात के लिए सुबोध सैनी, भोपा के लिए संजय कोरी, शुकतीर्थ-मोरना के लिए अरुण कुमार पाल और संभलहेड़ा के लिए अनुराज चौधरी को मंडल अध्यक्ष चुना गया है,जबकि अभिषेक गर्ग, अमित बैनीवाल, अजीत नायक, धर्मेंद्र शर्मा और अमरजीत सिंह गुर्जर को जिला प्रतिनिधि घोषित किया गया है।
मंडल अध्यक्ष और जिला प्रतिनिधि की घोषणा के बाद अब जिला अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है,जिला चुनाव अधिकारी पूरण सिंह लोधी ने बताया कि जिलाध्यक्ष पद के लिए चुनाव का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। बुधवार को जिला चुनाव समन्वय समिति की बैठक होगी। नौ जनवरी को सुबह 11 बजे से नामांकन प्रक्रिया होगी। माना जा रहा है कि जिला अध्यक्ष के लिए भी सर्वसम्मति से नाम घोषित कर दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें :  केंद्र सरकार का आम जनता को बड़ा झटका, पेट्रोल-डीजल को लेकर गाजियाबाद की जनता ने दी अपनी राय
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय