Thursday, April 17, 2025

मुज़फ्फरनगर में जिला बार संघ के चुनाव में 2003 वोट पड़े, मतगणना आज

मुजफ्फरनगर: डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के चुनाव के लिए मंगलवार को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मतदान हुआ। कुल 2468 मतदाताओं में से 2003 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतगणना बुधवार को सुबह आठ बजे से होगी।

यूपी में 15 IPS अधिकारियों का तबादला, 8 ज़िलों के पुलिस कप्तान बदले, मुजफ्फरनगर के सीओ सिटी सहारनपुर गए

बार संघ के अध्यक्ष पद के लिए ठाकुर कंवरपाल सिंह, अंजुम खान, राजेश्वर दत्त त्यागी, और सुरेंद्र कुमार शर्मा मैदान में हैं। महासचिव पद के लिए अग्रीस राणा, अर्जुन सिंह, अनूप सिंह राठी, गुलवीर सिंह वर्मा, चंद्रवीर निर्वाल और नरेंद्र कुमार के बीच मुकाबला है।

मुज़फ्फरनगर में अवैध कालोनियों पर MDA का चला बुलडोजर, करोड़पति बनने के सपनों पर फेर दिया पानी !

वरिष्ठतम उपाध्यक्ष पद के लिए चंद्रवीर चौधरी, निश्चल त्यागी, और सोरण सिंह के बीच मुकाबला हुआ। कोषाध्यक्ष पद के लिए अमित भारद्वाज, महेश पालीवाल, रामधन सिंह, और शशि प्रभा प्रतिस्पर्धा में हैं।

एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष आनंद प्रकाश त्यागी ने बताया कि  सहसचिव के तीन पदों के लिए अखलाक चौधरी, मधुलिका, कुमारी शिखा, निशा रानी, नुसरत आरा, रामकुमार, सतीश कुमार शर्मा, सचिन त्यागी, और हरितोष मोहन मैदान में डटे हैं। मतगणना 8 जनवरी को सुबह 8 बजे से प्रारंभ होगी और समाप्त होने तक चलेगी।

यह भी पढ़ें :  कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम की तबीयत बिगड़ी, जायड्स अस्पताल में भर्ती
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय