Saturday, May 17, 2025

मऊ में 25 हजार के इनामी दो बदमाश गिरफ्तार, एक को लगी गोली

लखनऊ। यूपी के मऊ में 25 हजार इनाम के दो बदमाश गिरफ्तार हुए हैं, जिनमें एक को पुलिस मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लग गई है। उसे इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। मऊ के अपर पुलिस अधीक्षक महेश कुमार सिंह अत्रि ने बताया कि जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चल रहे अभियान में देर रात थाना घोसी में पुलिस, एसओजी और स्वाट टीम को बड़ी सफलता मिली है।

 

मंत्री कपिल देव ने काली नदी पुल से पीनना बाईपास तक स्वीकृति कराई, गांधी कॉलोनी से भोपा रोड तक की सड़क भी बनेगी

 

थाना घोसी में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर नरेश और कोमल को गिरफ्तार किया गया है। यह बदायूं के रहने वाले हैं। इन पर 25-25 हजार का इनाम घोषित था। इन्हें थाना घोसी के सरहा पुलिया से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस मुठभेड़ के दौरान नरेश के पैर में गोली लगी है। उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। उन्होंने बताया कि अभियुक्तों के कब्जे से 14 अदद सफेद धातु, वजन 797 ग्राम, एक देशी तमंचा 315 बोर, तीन कारतूस जिंदा, दो पेचकस, और एक प्लास बरामद हुआ है। सभी आवश्यक कार्यवाही जारी है।

 

मुजफ्फरनगर में सर्राफा बाजार में दिनदहाड़े चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ चोर

 

डॉक्टर प्रदीप यादव ने बताया कि एक गन शॉट का मामला आया है। मरीज का नाम नरेश है। यह बदायूं का रहने वाला है और उसे सुबह चार बजे लाया गया था। मरीज की हालत को देखते हुए जो तत्काल इलाज उपलब्ध था, वह उपलब्ध कराया गया। इसके बाद उसे सर्जरी विभाग में भर्ती करवाया गया है। आगे की कार्रवाई हो रही है।

 

मुज़फ्फरनगर में खेत में काम कर रहे युवक की करंट लगने से दर्दनाक मौत, गांव में शोक

उन्होंने बताया कि पुलिस घायल को लेकर आई थी और फिलहाल उसकी हालत स्थिर है। आगे की जो भी कार्रवाई है, वो की जाएंगी। पुलिस ने बताया कि जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ लगातार पुलिस की कार्रवाई चल रही है। इसी क्रम में आज की कार्रवाई की गई, जिसमें दो 25 हजार के इनामी पुलिस के हत्थे चढ़ गए हैं।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय