Friday, October 18, 2024

तेज बारिश के कारण नोएडा में निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरी, 2 घायल

नोएडा। नोएडा में तेज बारिश की वजह से नोएडा के सेक्टर-44 में निर्माणाधीन मकान की एक दीवार गिर गई, जिसमें दो लोग घायल हो गए।

घायलों की पहचान अजय 18 साल और राम मिलन 16 साल हुई है। इन दोनों को जिला अस्पताल भेजा गया है। ये दोनों मध्यप्रदेश के रहने वाले हैं और यहां मजदूरी करते थे। इसके अलावा निठारी में एक टीन शेड उड़ गई व कई स्थानों पर पेड़ गिरने की जानकारी भी है।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

इससे पहले 29 मार्च को भी शहर वासियों को ऐसा ही मौसम देखने को मिला था। इससे तापमान में गिरावट आई है, साथ ही बारिश की वजह से कई सेक्टरों में बिजली सप्लाई बाधित हुई। वहीं शहर की प्रमुख सड़कों पर यातायात भी स्लो है।

नोएडा में गुरुवार सुबह न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। मौसम विभाग की माने तो आगामी तीन दिनों तक गरज के साथ बारिश होने की उम्मीद है। इसके साथ ही अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,306FansLike
5,445FollowersFollow
129,386SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय