Thursday, April 24, 2025

दिल्ली के उपराज्यपाल ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के विकास कार्यों का लिया जायजा, सीएम योगी के विकास मॉडल को सराहा

नोएडा। दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने आज नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का दौरा किया। इस दौरान यमुना प्राधिकरण की एसीईओ श्रुति और नोडल अधिकारी नोएडा हवाई अड्डा शैलेन्द्र भाटिया ने उपराज्यपाल को भूमि अधिग्रहण और यमुना प्राधिकरण के अन्य विकास कार्य जैसे नोएडा हवाई अड्डा, अंतर्राष्ट्रीय फिल्म सिटी, चिकित्सा उपकरण पार्क, परिधान पार्क, खिलौना पार्क, एमएसएमई पार्क, हेरिटेज सिटी व लॉजिस्टिक्स हब के संबंध में विस्तार से जानकारी उपलब्ध कराई।

 

मुजफ्फरनगर की कचहरी में अपनी पीड़ा लेकर पहुंची पचेंडा निवासी वृद्धा, आवारा कुत्तों ने नोंचा, किया लहूलुहान

[irp cats=”24”]

 

 

 

 

 

यमुना प्राधिकरण के अधिकारियों द्वारा यीडा क्षेत्र में कराये जा रहे विकास कार्यों की जानकारी प्राप्त करने के बाद उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विकास मॉडल की सराहना की। वहीं नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट साइट पर कंसेशनायर यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड की ओर से क्रिस्टोफ श्नेलमैन और मुख्य परिचालन अधिकारी किरण जैन ने एक प्रेजेंटेशन के माध्यम नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की प्रगति के बारे में जानकारी दी।

 

मुजफ्फरनगर के नॉनवेज होटल में विवाद के बाद मारपीट, तीन युवक घायल

 

 

 

उक्त जानकारी प्राप्त करने के बाद दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन की वजह से ही उत्तर प्रदेश ने 7 वर्षों में ही विकास के क्षेत्र में अभूतपूर्व छलांग लगाई है और जिस तरीके से यहां कानून व्यवस्था और विकास का मॉडल डेवलप हुआ है, उससे अन्य लोगों को भी सीख लेनी चाहिए। नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के बाद दिल्ली के उपराज्यपाल ने जेवर के विधायक धीरेंद्र सिंह के साथ प्रस्तावित फिल्म सिटी और मेडिकल डिवाइस पार्क की भी विजिट की।
 

राष्ट्रीय युवा दिवस पर ब्लड बैंक पर युवाओं को लालच देकर रक्तदान कराने का आरोप

इस मौके पर दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना और उपराज्यपाल के सचिव सुरेंद्र सिंह तथा विशेष सचिव ईशा कौशला, सोनिका सिंह, हरलीन कौर, गौतमबुद्धनगर के जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा, यमुना प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी कपिल सिंह, विशेष कार्याधिकारी शैलेंद्र भाटिया, उप अधिकारी जेवर अभय प्रताप सिंह, ग्रेटर नोएडा जोन एडीसीपी अशोक कुमार, एसीपी जेवर सार्थक सेंगर सहित अन्य मौजूद रहे।

 

बता दें कि नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट जेवर में बन रहा है। इसने अभी से ही पूरी दुनिया में अपने निर्माण और क्षेत्र में हो रहे विकास को लेकर प्रसिद्धि प्राप्त की है। उत्तर प्रदेश सरकार के कार्यों से प्रभावित होकर सोमवार को दिल्ली के उपराज्यपाल ने नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट साइट पर भ्रमण कर विकास कार्यों का जायजा लिया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय