Sunday, April 27, 2025

मुंबई दहिसर टोल नाके पर डंपर से जा टकराई कार, एक की मौत

मुंबई । मुंबई दहिसर टोल नाके से एक भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जहां एक कार डंपर से जा टकराई, जिसमें एक की मौत हो गई। मुंबई दहिसर टोल नाके पर हुआ यह भीषण सड़क हादसा रात लगभग सवा दो बजे का है। इस हादसे में एक व्‍यक्ति की जान चली गई। वहीं इसमें एक यात्री को सुरक्षित बचाया गया है। टक्‍कर इतनी जोरदार थी कि इसमें कार जलकर राख हो गई। इसमें डंपर के अगले हिस्‍से में भी आग लग गई।

 

मुज़फ्फरनगर में ‘अफसर’ चलवा रहे है ‘देह व्यापार’, क्रांति सेना ने स्पा सेंटरों पर रोक लगाने की दी चेतावनी

[irp cats=”24”]

 

हादसे की जो वीडियो सामने आई है उसमें साफ देखा जा सकता है कि यह टक्‍कर आमने-सामने की रही होगी। कार डंपर से जा टकराई, जिसके बाद यह गंभीर हादसा हुआ, और कार जलकर राख हो गई। घटनास्‍थल पर लोगों में इस हादसे को लेकर चीख पुकार मच गई। कार में आग इतनी तेजी से लगी कि किसी को इस हादसे में बचाव करने का मौका तक नहीं मिला। मार्ग से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को इस मामले की सूचना दी। हादसे के बाद मुंबई दहिसर टोल नाके पर लंबा जाम लग गया। दहिसर पुलिस ने डंपर ड्राइवर को कस्टडी में लेकर मामला दर्ज कर लिया है।

 

मुजफ्फरनगर में गोल मार्केट से हटाया गया अतिक्रमण,दुकानदारों ने किया विरोध, ईओ को सौंप दी चाबी

 

वहीं वह इस मामले की जांच में जुट गई है। बता दें, महाराष्ट्र में मुंबई-नासिक महामार्ग पर एक भीषण हादसा हुआ था। जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई थी। हादसे में 15 लोग घायल हो गए थे। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों में से 8 की हालत गंभीर बताई गई। इसमें मृतकों की संख्या अभी ओर बढ़ सकती है। यह हादसा ठाणे जिले शाहपुर में मुंबई-नासिक हाईवे पर सुबह करीब चार बजे के आसपास हुआ। इसमें एक ट्रक, एक कंटेनर और एक निजी बस सहित पांच वाहन आपस में भिड़ गए। हादसे के सही कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय