Saturday, May 10, 2025

देवबंद किरयाना एसोसिएशन के राजेश कुमार गुप्ता अध्यक्ष व मुकेश अग्रवाल महामंत्री चुने गए

देवबंद। देवबंद किरयाना एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव आज निर्विरोध संपन्न हुआ।
मुख्य चुनाव अधिकारी प्रवीन कुमार जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि देवबंद किरयाना एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव आज निर्विरोध संपन्न हुआ है। जिसमें देवबंद किरयाना एसोसिएशन का राजेश कुमार गुप्ता को निर्विरोध अध्यक्ष
व मुकेश अग्रवाल को महामंत्री चुना गया है।
इसके अलावा मौ. याक़ूब उप प्रधान, मन मोहन गर्ग उप मंत्री, अनुज कुमार कोषाध्यक्ष, आलोक कुमार आय-व्यय निरीक्षक, अतुल माहेश्वरी सदस्य कार्यकारणी वार्ड नंबर 1, अवनीश कुमार
सदस्य कार्यकारणी वार्ड नंबर- 2, अरविंद कुमार सदस्य कार्यकारणी
वार्ड नंबर-3, मो. मकबूल अहमद सदस्य कार्यकारणी
वार्ड नं.4, मो. सरफराज सदस्य कार्यकारणी वार्ड नं.5, विनोद कुमार गर्ग सदस्य कार्यकारणी
 वार्ड नं.6 चुने गए। मुख्य चुनाव अधिकारी प्रवीन कुमार जैन ने बताया कि किसी भी पद के लिए दो फार्म नहीं भरे गए। इसलिए चुनाव की कोई आवश्यकता नहीं हुई। जिसके बाद उपरोक्त छह पदाधिकारियों और छह वार्डो के कार्यकारिणी सदस्यों को विजेता घोषित किया गया। बाद में सभी को बधाई दी गई।
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय