Saturday, May 18, 2024

3 हफ्तों से गायब महिला को कुत्तों ने ढूंढ निकाला, ससुराल की जमीन में ही दबा मिला शव, ससुराल वाले फरार

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा में महिला का अपने ससुराल में मिट्टी में दबा हुआ शव बरामद होने से सनसनी मच गई , चश्मदीद के द्वारा पुलिस को दी गई सूचना हर मौके पर पुलिस और फोरेंसिक टीम ने पहुंचकर जांच की। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मायके पक्ष की शिकायत पर पति सहित ससुराल के सात लोगों के खिलाफ मारपीट करने व दहेज के लिए प्रताड़ित करने का मामला दर्ज किया था। फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

तुस्याना गांव निवासी हरिओम की बेटी सरिता की शादी 16 फरवरी 2015 को डेरी कामबक्सपुर गांव निवासी जोगिंदर के साथ हुई थी। सरिता के भाई सुभाष का कहना है जोगिंदर आठ मार्च आया था और सरिता आठ मार्च शाम से कहीं गायब हो गई है। 9 मार्च को जोगिंदर ने नॉलेज पार्क कोतवाली में सरिता की गुमशुदगी तहरीर दी। सुभाष का कहना है कि ससुराल पक्ष के द्वारा दहेज के लिए सरिता को समय-समय पर परेशान किया जाता था। जोगिंदर के भाभी के साथ अवैध संबंध थे, जिसकी वजह से मारपीट करता था। जिसके आधार पर महिला के परिवार वालों ने मुकदमा दर्ज कराया था। बाद में दोनों पक्ष के बीच समझौता हो गया था।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

चस्मदीद कामबक्सपुर गांव निवासी देवेंद्र ने बताया कि जब वो अपने खेत में काम करने के बाद घर लौट रहा था तो कुछ कुत्ते मिट्टी को खोद रहे थे। उसको शक हुआ तो उसने पास आकर मिट्टी को थोड़ा और खोदा। उसे वहां महिला का पैर दिखाई दिया। जिसके बाद उसने पुलिस को जानकारी पुलिस ने मौके पर पहुंच को शव को मिट्टी से बाहर निकाला।

घटना स्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीण भी एकत्र हो गए। गांव में शव की सूचना मिलने पर सरिता के ससुराल वाले तत्काल फरार हो गए। एडिशनल डीसीपी अशोक कुमार का कहना है कि मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय