Sunday, May 11, 2025

यूपी के कुशीनगर में सपा के नेता पर दुष्कर्म का मामला दर्ज, पुलिस कर रही जांच

कुशीनगर। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर स्थित सेवरही में एक सपा नेता पर नाबालिग से दुष्कर्म का संगीन आरोप लगा है। पुलिस ने पहले छेड़छाड़ और मारपीट का मुकदमा दर्ज किया, बाद में जांच के दौरान इसमें दुष्कर्म की धाराएं जोड़ी गईं। तमकुहीराज कुशीनगर के पुलिस क्षेत्राधिकारी अमित सक्सेना ने बताया कि थाना सेवरही क्षेत्र से एक नाबालिग लड़की के साथ छेड़खानी और मारपीट का प्रकरण पुलिस के संज्ञान में आया है।

 

मुजफ्फरनगर में शाहपुर चौकी प्रभारी रविंद्र यादव गिरफ्तार, 15000 की रिश्वत लेते एंटी करप्शन ने दबोचा

 

पीड़िता के पिता द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। विवेचना के आधार पर दुष्कर्म की धाराएं बढ़ाई गई हैं। शीघ्र इसका विधिक निवारण किया जाएगा। पीड़िता के पिता ने बताया कि मेरी बेटी यहां से खाना देकर लौटी थी तभी अनूप सोनी ने उसे पकड़ लिया और एक घंटे तक कमरे में बंद रखा। इसके बाद जब पता चला तो उन्होंने धमकी दी। अनूप सोनी ने बेटी के साथ दुष्कर्म किया है।

 

कादिर राणा को हाईकोर्ट से लगा झटका, गिरफ्तारी पर रोक लगाने से किया इंकार

 

अनूप सोनी सपा का नेता है। उसने हमें जान से मारने की धमकी दी है। पीड़िता के चाचा ने बताया कि 11 जनवरी को हमारी बेटी खाना देकर लौट रही थी तभी अनूप सोनी उसे अपने रूम के अंदर ले गया और दुष्कर्म किया। इसके बाद हमने तहरीर दी। जब सीसीटीवी की जांच हुई तो साक्ष्य मिले। इसके बाद मेडिकल हुआ। लेकिन, अनूप सोनी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय