Tuesday, February 4, 2025

नोएडा जोन के बॉर्डरों पर सघन चेकिंग अभियान, थानों की पुलिस ने कई बदमाशों को पकड़ा

नोएडा। राजधानी दिल्ली में कल विधानसभा का चुनाव होने वाला है। चुनाव को लेकर पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर पुलिस द्वारा नोएडा जोन में चिल्ला बॉर्डर, न्यू अशोक नगर, झुंडपुरा व आस-पास के क्षेत्रों में सघन चेकिंग डीसीपी नोएडा रामबदन सिंह व एडीसीपी नोएडा सुमित शुक्ला द्वारा पुलिस बल के साथ चलाया जा रहा है। इसके अलावा जनपद के अन्य हिस्सों में भी पुलिस चैकसी बनाए हुए है। बार्डर पर सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से भी निगरानी रखी जा रही है।

 

महाकुम्भ हादसे के बाद सोशल मीडिया पर हो रही थी पोस्ट, 7 अकाउंट के खिलाफ मुकदमे दर्ज

 

वहीं जनपद के विभिन्न थाना पुलिस द्वारा चलाये गए विशेष अभियान में विभिन्न जगहों से कई बदमाश गिरफ्तार हुए है। उनके पास से अवैध हथियार और मादक पदार्थ बरामद हुआ है। थाना बादलपुर के प्रभारी निरीक्षक अमरेश कुमार सिंह ने बताया कि उपनिरीक्षक लोकेंद्र सिंह ने एक सूचना के आधार पर मनोज पुत्र ब्रह्म सिंह को गिरफ्तार कर 55 पव्वा देसी शराब बरामद किया है।एक अन्य मामले में थाना पुलिस ने दुर्गा नामक व्यक्ति को गिरफ्तार कर 42 पव्वा हरियाणा मार्का अवैध शराब बरामद किया है।

 

राम रहीम को सुप्रीम कोर्ट से लगा झटका, श्री गुरुग्रंथ साहिब जी की बेअदबी की जांच रहेगी जारी

 

थाना सेक्टर-63 के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि एक सूचना के आधार पर थाना पुलिस ने सूरज पुत्र दीपचंद को गिरफ्तार किया है। इसके पास सेएक किलो 200 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। थाना सेक्टर-24 के प्रभारी निरीक्षक श्याम बाबू शुक्ला ने बताया कि थाना पुलिस ने राजू कुमार पुत्र नरेश शाह को गिरफ्तार कर 600 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। थाना सेक्टर-126 के प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र बालियान ने बताया कि थाना पुलिस ने जीतू उर्फ जितेंद्र को गिरफ्तार कर 64 पव्वा देसी शराब बरामद किया है।
थाना फेस-2 के प्रभारी निरीक्षक विंध्याचल तिवारी ने बताया कि थाना पुलिस ने अंकित पुत्र विनोद तथा अशोक पुत्र लालमन के पास से एक-एक चाकू बरामद किया है।

 

टिकैत चौक पर युवक की हत्या करने वाले हत्यारोपी को नई मंडी पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

एक अन्य मामले में थाना पुलिस ने कैलाश पुत्र चेतराम को गिरफ्तार कर 600 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। थाना फेस-3 के प्रभारी निरीक्षक ध्रुव भूषण दुबे ने बताया कि थाना पुलिस ने आदित्य पुत्र धनराज पटेल से चाकू बरामद किया है। थाना सेक्टर-63 के प्रभारी निरीक्षक अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि थाना पुलिस ने सूरज पुत्र दीपचंद को गिरफ्तार कर 1 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा मिला है। थाना सेक्टर-20 के प्रभारी निरीक्षक डीपी शुक्ला ने बताया कि थाना पुलिस ने लकी पुत्र आकाश को से 30 अद्धा देसी शराब बरामद किया है।

 

बीजेपी के पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को मिली अंतरिम जमानत, रेप मामले में तिहाड़ जेल में है बंद

 

थाना सेक्टर-58 के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि थाना पुलिस ने अंकित पुत्र दुलीचंद से 350 ग्राम अवैध गांजा, गौरव नामक शख्स से एक देसी तमंचा बरामद किया है। थाना बीटा-दो के प्रभारी निरीक्षक विद्युत गोयल ने बताया कि थाना पुलिस ने सचिन, अशोक, राशीद और विशू को गिरफ्तार कर अवैध चाकू तथा चोरी किया हुआ घरेलू सामान बरामद किया है।

 

 

खुद को कल्कि अवतार बताने वाले ट्रेनी आईपीएस अफसर के मामले में बरेली एसएसपी ने शुरू की जांच

 

थाना दादरी के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि थाना पुलिस ने रोहित पुत्र जय सिंह को गिरफ्तार कर 1 किलो 700 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। एक अन्य मामले में थाना पुलिस ने अजय पुत्र राजेंद्र से 25 पाउच देशी शराब बरामद किया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय