Tuesday, February 25, 2025

मेरठ में मंत्री के भतीजे ने की मारपीट,गुस्साए लोगों ने कर दी उसकी पिटाई

मेरठ। प्रदेश के ऊर्जा राज्यमंत्री डॉ.सोमेंद्र तोमर के भतीजे निखिल तोमर का थाना ब्रहमपुरी के ईश्वरपुरी फूल मंडी में मारपीट का मामला सामने आया है। बताया जाता है कि निखिल तोमर के द्वारा मारपीट के दौरान एक महिला बचाव में आई, तो राज्यमंत्री के भतीजे ने उसको भी धक्का दे दिया। इसके बाद कई लोगों और महिलाओं ने राज्यमंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर के भतीजे निखिल को जमकर पीटा। अधिकारियों ने ब्रह्मपुरी पुलिस को जांच कर कार्रवाई के लिए निर्देश दिए हैं।

मुज़फ्फरनगर में हथियारों को सौदागर गिरफ्तार, करने जा रहा था सप्लाई, भाई भी हुआ था गिरफ्तार

 

 

 

बताया जाता है कि स्कार्पियो कार से राज्यमंत्री डा. सोमेंद्र तोमर का भतीजा निखिल तोमर अपने एक पीएसओ के साथ जा रहा था। निखिल का ईश्वरपुरी फूल मंडी के पास खड़े एक युवक से विवाद हो गया। इसके बाद राज्यमंत्री के भतीजे ने युवक की पिटाई करनी शुरू कर दी। युवक ने भी निखिल के साथ हाथापाई की। महिला ने बचाव की कोशिश की तो उसको भी धक्का देकर गिरा दिया। आसपास के लोग भी आ गए और निखिल व पीएसओ के साथ मारपीट की गई। निखिल तोमर के कपड़े भी फट गए।

 

मुज़फ्फरनगर में युवक पर की थी फायरिंग, फंस गई थी कार, पुलिस ने दो बदमाशों को किया लंगड़ा !

 

 

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। ब्रह्मपुरी पुलिस को निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय