Friday, March 21, 2025

गाजियाबाद में पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश गोली लगने से घायल, बाइक और छह मोबाइल बरामद

गाजियाबाद। लोनी पुलिस ने पुश्ता मार्ग पर मुठभेड़ के बाद तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पैर में गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए हैं। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाशों के कब्जे से पुलिस ने बाइक, छह मोबाइल, तमंचा, कारतूस बरामद किए हैं। तीनों बदमाश क्षेत्र में किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे थे।

 

मेरठ में प्रेमी के साथ मिलकर लंदन से लौटे पति के सिर, हाथ और पैर के टुकड़े कर ड्रम में रखकर डाल दिया सीमेंट

 

एसीपी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि पुलिस टीम रात पुश्ता मार्ग पर चेकिंग कर रही थी। तभी सामने से एक बाइक पर तीन लोग आते दिखे। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो तीनों बाइक घुमाकर भागने का प्रयास करने लगे। शक होने पर पुलिस ने पीछा किया तो बाइक सवारों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की।
पुलिस की गोली बाइक सवार दो बदमाशों के पैरों में लगी।

 

 

पंजाब पुलिस ने शंभू बॉर्डर पर किसानों के धरने को क‍िया समाप्त, टेंटों को किया ध्वस्त

पुलिस ने तीनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में बदमाशों ने अपने नाम आफताब निवासी कासिम विहार, राशिद निवासी खुशहाल पार्क और आमिर निवासी राम पार्क ट्रॉनिका सिटी बताए हैं। बदमाशों ने बाइक को दिल्ली से चोरी करने की बात स्वीकार की है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

75,563FansLike
5,519FollowersFollow
148,141SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय