Tuesday, April 29, 2025

कैदियों की अदला-बदली में रूस ने 100 यूक्रेनी बंदियों को किया रिहा

कीव। रूस के साथ कैदियों की ताला अदला-बदली में 20 महिलाओं सहित यूक्रेन के 100 बंदियों को रूस ने रिहा किया है। यूक्रेन के अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने यूक्रेन के राष्ट्रपति कार्यालय के प्रमुख एंड्री एर्मक के हवाले से कहा कि मुक्त कराए गए लोगों में यूक्रेनी सेना के जवान, राष्ट्रीय रक्षक व नौसेना के जवान और सीमा रक्षक शामिल हैं। एर्मक ने टेलीग्राम पर लिखा, रिहा किए गए लोगों में से कुछ या तो घायल हैं या गंभीर रूप से बीमार हैं।

उन्होंने अदला-बदली समझौते के तहत यूक्रेन द्वारा रिहा किए गए रूसी सैनिकों की संख्या के बारे में कोई ब्योरा नहीं दिया।

समन्वय मुख्यालय ने कहा कि यूक्रेन ने गंभीर रूप से घायल पांच सैनिकों को जिनेवा कन्वेंशन के अनुरूप रूस को सौंप दिया।

[irp cats=”24”]

मार्च 2022 से, रूस के साथ कैदियों की अदला-बदली के परिणामस्वरूप अब तक दो हजार से अधिक यूक्रेनी मुक्त किए गए हैं।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय