Sunday, May 4, 2025

पाकिस्तानी महिला से शादी की बात छिपाने वाला सीआरपीएफ जवान बर्खास्त

नई दिल्ली – केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने पाकिस्तान की महिला से शादी करने की बात छिपाने वाले जवान मुनीर अहमद की इस हरकत पर गंभीर रुख अपनाते हुए उसे तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया है। बल के आधिकारिक सूत्रों ने जवान के खिलाफ कार्रवाई की पुष्टि की है।

सूत्रों ने शनिवार को बताया कि जवान के इस कदम को बल ने राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरनाक पाया है। बल ने कहा है कि पाकिस्तानी महिला के वीजा की अवधि समाप्त होने के बावजूद उसे शरण दिया जाना किसी भी तरीके से उचित नहीं है।

उल्लेखनीय है कि मुनीर अहमद की इस हरकत का खुलासा उस समय हुआ जब पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद भारत ने यहां रहने वाले पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा रद्द कर दिए। जब इस जवान की पत्नी पाकिस्तान जाने के लिए अटारी सीमा पहुंची तो उसके वकील ने बताया कि उसे अदालत से राहत मिल गई है और अब उसे पाकिस्तान नहीं जाना पड़ेगा। इसके बाद बल को पता चला कि जवान ने पाकिस्तान की महिला शादी की बात छिपा रखी थी। बल ने इसे गंभीरता से लेते हुए जवान को बर्खास्त कर दिया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय