सहारनपुर। सहारनपुर जनपद के थाना जनकपुरी क्षेत्र में देहरादून रोड स्थित रिमाउंट डिपो के समीप बीती देर रात सड़क हादसे में कार चालक शहजाद की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार शहजाद की कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।
कश्मीर में शहीद हुए इटावा के जवान सूरज सिंह का हुआ अंतिम संस्कार, 8 साल के बेटे ने दी मुखाग्नि
बताया गया कि शहजाद देहरादून से अपने घर लौट रहा था। रिमाउंट डिपो के पास उनकी गाड़ी डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में कार चालक शहजाद गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।