Monday, May 19, 2025

उप्र से गुजरात जा रही बस मध्य प्रदेश में हादसे का शिकार, पांच की मौत,कई घायल

शाजापुर (मध्य प्रदेश)। जिले में मक्सी-उज्जैन मार्ग पर गुरुवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे एक बस, ट्राला से टकरा गई। तीन यात्रियों की मौके पर मौत हो गई। दो घायलों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। हादसे में घायल 15 से ज्यादा यात्रियों को उज्जैन ले जाया गया है। बस माधवगढ़ (उत्तर प्रदेश) से अहमदाबाद जा रही थी। बस में सवार लोग एक शादी में शामिल होने जा रहे थे। यह जानकारी पुलिस ने दी।

मक्सी पुलिस के अनुसार यह हादसा दोंगता के पास हुआ। केस दर्ज कर लिया गया है। सभी शव शाजापुर जिला अस्पताल भेजे गए हैं। बस में 60 से 62 यात्री सवार थे। इनके नाम मालूम हो गए हैं। हादसे की सूचना मिलते ही तराना, कायथा और मक्सी का पुलिस बल मौके पर पहुंचा।

थाना प्रभारी गोपाल सिंह चौहान ने बताया कि हादसे की सूचना सुबह करीब पांच बजे मिली। शारदा ट्रेवल्स की बस (यूपी 75 एटी 4799) ट्राले से टकरा गई थी। बस का अगला हिस्सा चकनाचूर हो गया है। कुछ घायल सड़क पर पड़े थे, जबकि ज्यादातर बस के भीतर थे। कुछ यात्री उन्हें बाहर निकाल रहे थे। बस उत्तर प्रदेश से अहमदाबाद जा रही थी।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय