Thursday, April 17, 2025

मुज़फ्फरनगर में बीजेपी दफ्तर पर दोनों मंत्रियों से हुई कहा-सुनी, विश्वकर्मा समाज ने किया हंगामा, कपिल बोले-तुम हो सपाई !

मुजफ्फरनगर। जिले में विश्वकर्मा समाज के लोगों ने भाजपा कार्यालय पर टिकट न दिए जाने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। विश्वकर्मा समाज से जुड़े भाजपा कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान और राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल के सामने भी सवाल उठाया। कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी के मंच से उतरते ही हंगामा शुरू कर दिया था। राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने हंगामा कर रहे कार्यकर्ताओं को धक्का-मुक्की करते हुए शांत कराने का प्रयास किया और आरोप लगाया कि यह भाजपा के कार्यकर्ता नहीं है और यहां आकर माहौल खराब करना चाहते हैं।

सोमवार शाम को निकाय चुनाव में अध्यक्ष और सभासद पद के लिए टिकट न मिलने से नाराज कार्यकर्ताओं को मनाने के उद्देश्य से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी पहुंचे। गांधीनगर स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने मौजूद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संयम और धैर्य से काम लेकर पार्टी प्रत्याशियों को जिताने का आह्वान किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी मंच से उतरकर गए तो विश्वकर्मा समाज के लोगों ने चुनाव में टिकट न दिए जाने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया।

केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान ने हंगामा कर रहे लोगों को शांत करने का प्रयास किया। लेकिन मामला बढ़ता चला गया। लोगों को शांत होता न देख केंद्रीय मंत्री ने कार्यकर्ताओं को जमकर हड़काया। राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि जो लोग हंगामा कर रहे हैं वह भाजपा कार्यकर्ता नहीं है। वह सपा के लोग हैं और हमेशा वोट भी सपा को ही देते आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि सभासद पद चुनाव के लिए विश्वकर्मा समाज के रजत धीमान को प्रत्याशी बनाया गया है।

यह भी पढ़ें :  “फूले नहीं जो फूल बनें, वो क्रांति के बीज थे”-भारत रत्न की मांग को लेकर शोषित समाज संगठन का मुज़फ्फरनगर में धरना प्रदर्शन

उन्होंने कहा कि समाज के सभी लोगों को टिकट देना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रयास किया जा रहा है कि टिकट वितरण में सभी का प्रतिनिधित्व हो। उन्होंने कहा कि पार्टी ने विश्वकर्मा समाज को सम्मान दिया है। उन्होंने जगदीश पांचाल का हवाला देकर कहा कि पार्टी ने उन्हें दो बार पिछड़ा वर्ग आयोग का सदस्य बनाया है। इसके अलावा प्रदेश स्तर पर एमएलसी और दूसरे पदों से भी कार्यकर्ताओं को नवाजा गया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय