Saturday, May 18, 2024

कांग्रेस का सवाल, केंद्र सरकार बताए- अडाणी के खाते में 20 हजार करोड़ रुपये कैसे आये

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

रांची। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता आभा सिन्हा ने अडानी को लेकर शुक्रवार को केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि हिडंनबर्ग की रिपोर्ट में अडानी के खाते में 20 हज़ार करोड़ रुपये कैसे आये हैं, यह केंद्र सरकार को बताना चाहिए। केंद्र सरकार ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की लोकसभा की सदस्यता रद्द कर अडाणी के मुद्दा से भटकाने का काम किया।

उन्होंने कहा कि अडाणी के खाते में इतनी बड़ी रकम कैसे आयी, जब अडानी के शेयर औंधे मुंह गिर रहे थे, तब एसबीआई और एलआईसी ने उन्हें अपने पैसे कैसे दिए और किसके आदेश से दिए।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

उन्होंने कहा कि हमारा देश लोकतांत्रिक देश है और जब इसकी लोकतांत्रिक व्यवस्था पर आंच आएगी तो कांग्रेस चुप नहीं रहेगी, चाहे उसके लिए कोई भी कुर्बानी देनी पड़े। कांग्रेस देश के लिए हमेशा से कुर्बानी देते आयी है। आज राहुल गांधी आम लोगों की आवाज बन चुके हैं।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय