Wednesday, May 21, 2025

भाजपा की अंदरूनी कलह हुई उजागर, छह पदाधिकारी निष्कासित

फतेहपुर। स्थानीय निकाय चुनाव में उम्मीदवारों के नाम की सूची जारी होने के साथ ही फतेहपुर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के भीतर उठे विरोध के लगातार होते मुखर स्वरों पर लगाम लगाते हुए पार्टी ने लगभग छह पदाधिकारियों को छह साल के लिए पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है।

भाजपा के जिलाध्यक्ष आशीष मिश्रा ने कैबिनेट मंत्री राकेश सचान के रिपोर्ट पर यह कार्रवाई की है। उन्होंने बताया कि सोभा अग्रवाल पूर्व जिला मंत्री, हिमांशु त्रिपाठी जिला पंचायत सदस्य, मंडल अध्यक्ष, शिवकांत सविता जिला मंत्री किसान मोर्चा, प्रदीप कश्यपमंडल अध्यक्ष, अशोक निषाद मंडल कार्य समिति सदस्य, नरेश चन्द्र सोनकर पूर्व टाउन एरिया अध्यक्ष को बुधवार को 6 वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय