Thursday, April 17, 2025

यूपी में कक्षा एक में प्रवेश की आयु छह वर्ष तय, शासन ने जारी किया निर्देश

 

नोएडा। उत्तर प्रदेश वालों के लिए काम की खबर सामने आई है। जहां गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, मेरठ समेत पूरे उत्तर प्रदेश शासन ने बच्चों के एडमिशन को लेकर एक बड़ा आदेश जारी किया है। अब इस आदेश के मुताबिक ही स्कूल में एडमिशन होंगे। यह आदेश उत्तर प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों और प्राइवेट स्कूलों के लिए भी लागू होते हैं।

उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव बेसिक शिक्षा दीपक कुमार ने बताया कि पहली क्लास में एडमिशन कराने के लिए बच्चे की उम्र कम से कम 6 वर्ष होना अनिवार्य है। गौतमबुद्ध नगर के चारों ब्लॉक बिसरख, दनकौर, दादरी और जेवर में संचालित परिषदीय स्कूल में प्राइवेट स्कूल में अब 6 साल की आयु पूरी कर चुके बच्चों का एडमिशन कक्षा 1 में होगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान सत्र में अब तक जिन बच्चों का एडमिशन हो चुका है। उनके लिए यह आदेश लागू नहीं है। लेकिन आगामी 1 मई से 31 जुलाई तक जो एडमिशन होंगे, उनके लिए यह आदेश लागू है।

 

आपको बता दें कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत यह फैसला लिया गया है। गौतमबुद्ध नगर की बेसिक शिक्षा अधिकारी ऐश्वर्या लक्ष्मी ने बताया कि वर्तमान सत्र में जिन बच्चों के एडमिशन हो चुके हैं। उनकी आयु 5 से 6 साल के बीच में है। पहली क्लास में अध्ययन करने की अनुमति दी जाएगी।

यह भी पढ़ें :  नोएडा में मसाज थेरेपी के नाम पर अश्लील फोटो खींचकर ठगी करने वाला गिरोह गिरफ्तार, युवती फरार
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय