Saturday, May 18, 2024

जापान के प्रधानमंत्री कार्यालय के निकट पुलिस अधिकारी ने की आत्महत्या

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

टोक्यो। जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा के कार्यालय परिसर में जांच चौकी के शौचालय में एक पुलिस अधिकारी ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। जापानी मीडिया ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

क्योदो समाचार एजेंसी ने पुलिस का हवाला देते हुए बताया कि पुलिस अधिकारी शुक्रवार को स्थानीय समयानुसार चार बजकर 40 मिनट पर परिसर के पश्चिमी गेट के पास पीड़ित का शव एक शौचालय केबिन में पाया गया। पुलिस अधिकारी के सिर में घाव था। पीड़ित के पास ही एक बंदूक पड़ी थी। रिपोर्ट में कहा गया है कि अधिकारी को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां उसकी मौत हो गई। उनके सहयोगियों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने गोली चलने की आवाज सुनी और फिर अधिकारी को शौचालय में पाया।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

रिपोर्ट में कहा गया है कि जांचकर्ताओं का मानना ​​है कि पुलिस अधिकारी ने खुद को गोली मार ली, हालांकि घटनास्थल पर कोई सुसाइड नोट नहीं था। दुर्घटना के समय जापानी प्रधानमंत्री कार्यालय में नहीं थे। श्री किशिदा अभी अफ्रीका और सिंगापुर की अपनी यात्रा पर हैं। उनके आज जापान लौटने की उम्मीद है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय