Sunday, May 19, 2024

ग्रेटर नोएडा में बच्ची के साथ दुष्कर्म के आरोपी टीपू सुल्तान को पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचा

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा में 5 साल की मासूम बच्ची के साथ उसके पड़ोस में रहने वाले दूसरे समुदाय के युवक टीपू सुल्तान ने दुष्कर्म किया था। जिसके बाद से वह फरार हो गया था। पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी टीपू सुल्तान को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसकी तलाश में 5 टीमें लगाई हुई थीं। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 9 मई की रात को थाना कासना में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म करने के संबंध में पड़ोस में ही किराए पर रहने वाले अभियुक्त के विरुद्ध मामला दर्ज करवाया गया था।

अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए 5 पुलिस टीमों का गठन किया गया। जिसमें इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस व बीट पुलिसिंग के माध्यम से लोकल इंटेलिजेंस से जानकारी लेते हुए गठित की गई टीम द्वारा अभियुक्त को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा था।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

बुधवार को अभियुक्त के सम्बन्ध में जानकारी होने पर पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान डाढ़ा गोल चक्कर के पास से अभियुक्त को गिरफ्तार करने का प्रयास किया गया तो अभियुक्त ने पुलिस टीम पर फायर कर दी। जवाबी करवाई करते हुए पुलिस ने भी फायरिंग की जिसमें अभियुक्त को पैर में गोली लगी, जिससे वो घायल हो गया। उसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त के कब्जे से 1 अवैध तमंचा, 2 जिन्दा व 1 खोखा कारतूस बरामद हुए हैं।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय