Sunday, April 13, 2025

मुजफ्फरनगर में आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक गुरुदेव श्री रविशंकर के सतसंग में मस्त हुए भक्त

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर में आज लक्ष्मण विहार स्थित एक बैंकेट हॉल में आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक गुरुदेव श्री रविशंकर जी जन्मदिन पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिसमें देहरादून से आई भजन गायिका दीक्षा अपनी मधुर आवाज में कार्यक्रम में आए लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने शिव भजन, कृष्ण भजन ,गुरु भजन से कार्यक्रम में ऐसा समा बांधा की लोगों ने पूरे मनोयोग से नृत्य भी किया।

कार्यक्रम के बारे मे अधिक जानकारी देते हुए सोनिया लूथरा एवं स्टेट कोऑर्डिनेटर ललित ने बताया कि पूरे विश्व में शांति और प्रेम का संदेश फैलाने वाले गुरुदेव का जन्मदिन सम्पूर्ण विश्व के लगभग 184 देशों एवम भारत के प्रत्येक शहर में धूमधाम से मनाया जाता है।

आज के प्रत्येक साधकों ने वृक्षारोपण भी किया, कार्यक्रम की शुरुआत गुरुपूजा से की गई एवं अन्त में भोजन प्रसाद की व्यवस्था भी की गई कार्यक्रम मे वीना,संजीव जलोत्रा,सीमा शर्मा,शैलेंद्र सिंह, पुनम गोयल ,पूनम शर्मा, राजेश छाबरा ,प्रिया सिंह, प्रीती,रामानंद जी,शिखी गौतम,अनीता गुप्ता ,आशीष गर्ग,धीरज एवं टीना ,शालू ,राजीव जलोत्रा आदि का पूर्ण सहयोग रहा।

यह भी पढ़ें :  मुज़फ्फरनगर में पुलिस ने किया अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़, भारी मात्रा में हथियार बरामद
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय