Monday, April 29, 2024

नोएडा में 2 दबंगों ने सुरक्षा गार्ड को पीटा, पार्किंग को लेकर महिला से हुई थी नोकझोंक

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

नोएडा। नोएडा में गार्ड के साथ मारपीट का एक वीडियो वायरल हो रहा है। एक मिनट 43 सेकेंड के वीडियो में साफ दिख रहा है कि गार्ड सोफे पर लेटा है। उसके पास दो लोग आते हैं, मारपीट करने लगते हैं। करीब 50 सेकेंड तक गार्ड के साथ दोनों लोग मारपीट करते है। ये वीडियो गुरुवार देर रात का बताया गया है। कमरे में दूसरा गार्ड भी आता है। लेकिन वो कुछ कर नहीं पाता है। मारपीट करने के बाद दोनों दबंग आराम से बाहर चले जाते है।

वीडियो वायरल होने के बाद थाना फेज-3 पुलिस ने इसका संज्ञान लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि गार्ड की ओर से कोई शिकायत नहीं दी गई है। मौके पर पुलिस मौजूद है। सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद थाना फेस-3 पुलिस ने मारपीट के एक आरोपी शरद चन्द्र को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपी की तलाश में पुलिस जुटी है।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

ये पूरा वीडियो नोएडा के सेक्टर-70 के आशियाना होम्स सोसाइटी का है। बताया गया कि सोसाइटी में एक महिला से कार पाकिर्ंग को लेकर गार्ड की नोकझोंक हुई थी। इसके बाद महिला चली गई, लेकिन बाद में उसी ने बाहर से अपने साथियों को बुलाकर गार्ड की पिटाई करवा दी। ये पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय