Sunday, May 11, 2025

सहारनपुर में पार्टी विरोधी गतिविधियों को अंजाम देने के आरोप में योगेश दहिया को आम आदमी पार्टी से छह साल के लिए किया निष्कासित

सहारनपुर। आम आदमी पार्टी ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य और वरिष्ठ नेता योगेश दहिया को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। पश्चिम यूपी प्रभारी मनीष सिंह और जिलाध्यक्ष विशाल गौतम ने इसकी जानकारी मीडिया को दी। इससे पहले भी पार्टी चार अन्य पदाधिकारियों को अनुशासन हीनता के चलते छह वर्ष के लिए निष्कासित कर चुकी है।
बता दें कि योगेश दहिया आम आदमी पार्टी राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य रहने के साथ ही आप के टिकट पर लोकसभा और विधानसभा का भी चुनाव लड़ चुके हैं। योगेश दाहिया लगातार पार्टी का जनपद जनाधार बढ़ाने के लिए निरंतर प्रचार वैन के माध्यम से लगे रहते थे। वह पार्टी के वरिष्ठ नेता के रूप में कार्य कर रहे थे। लेकिन उन्हें आज आम आदमी पार्टी ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है।
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय