Wednesday, June 7, 2023

नशीला पदार्थ पिलाकर बहन की ननद के साथ युवक ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

हापुड़। एक विवाहिता अपने मायके आई थी। जहां पीड़िता के भाई का साला अपनी बहन की सुसराल आया था। आरोपी युवक ने बहन की ननद को नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

- Advertisement -

मामला हापुड़ के एक ग्रामीण इलाके का है। जहां पर एक विवाहिता को उनकी भाभी के भाई ने नशीला पदार्थ पिलाकर नशे की हालत में दुष्कर्म किया। आरोप है कि युवक ने बहनोई की शादीशुदा बहन को जबरन नशीली कोल्डड्रिंक पिलाई। पीड़िता के होश में आने पर उसने अपने साथ हुई घटना की जानकारी परिजनों को दी। जानकारी मिलने पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

घटना शनिवार की बताई जा रही है। जिस समय आरोपी ने घटना को अंजाम दिया घर में कोई नहीं था। पीड़िता को उसके ही घर मे कोल्डड्रिंक पीने को दी गई। पीड़िता ने विश्वास में आकर युवक द्वारा दी कोल्डड्रिंक पी ली। कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिला था। जिसके पीने से वह बेसुध हो गई। मौका पाकर युवक ने महिला के साथ दुष्कर्म किया।
जानकारी होने पर परिजनों ने आरोपी युवक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़िता की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।

Related Articles

- Advertisement -

STAY CONNECTED

74,675FansLike
5,212FollowersFollow
33,332SubscribersSubscribe
- Advertisement -

ताज़ा समाचार

- Advertisement -

सर्वाधिक लोकप्रिय